NEET UG Exam Eligibility Conditions Changed: NEET एग्जाम देने की तैयारी कर रहे देशभर के स्टूडेंट्स के लिए बड़े काम की खबर है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने स्नातक स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET UG) देने के लिए पात्रता नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार, अब वे विद्यार्थी जिन्होंने 12oवीं में फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोटेक्नोलॉजी विषय के साथ बतौर एक्स्ट्रा सब्जेक्ट इंगलिश को भी कोर्स में शामिल किया हो और मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की हो, वे भी एग्जाम देने के लिए पात्र होंगे। यह नया आदेश उन छात्रों पर लागू होगा, जिनके एग्जाम फॉर्म खारिज हो चुके हैं। वहीं नए नियमों के तहत स्टूडेंट्स फॉरेन यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट ले सकते हैं। वहीं देश में ही एडमिशन के लिए एलिजिबल कैंडीडेट NEET UG 2024 में शामिल हो पाएंगे।
पहले भी बदला गया था एक बड़ा नियम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को जारी नोटिस में कहा गया कि स्नातक मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशन 2023 बनने के बाद अब तक हुए संशोधनों सहित पहले वाले सभी नियमों को निरस्त किया जाता है। अब एग्जाम नए नियमों के अनुसार होगा। इससे पहले NEET UG एग्जाम के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने योग्यता शर्तों में बदलाव किया था। जारी नोटिस के अनुसार, अब NRI, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया, OCI एवं पीपल ऑफ इंडियन ओरिजिन, PIO कैंडिडेट भी मेडिकल, डेंटिस्ट्री, आयुर्वेदिक, सिद्धा, यूनानी एवं होम्योपैथिक संस्थाओं में एडमिशन के पात्र होंगे, जबकि अब से पहले OCI कार्ड धारक इन संस्थानों में भारतीयों के लिए रिजर्व सीटों पर एडमिशन लेने के लिए एलिजिबल नहीं होते थे। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के 3 फरवरी 2023 को दिए गए फ़ैसले के अनुसार, NEET UG 2023 के इंफॉर्मेशन बुलेटिन में क्लॉज 5.2.2 में बदलाव किया गया है।
देशभर में मेडिकल कॉलेजों में 1.04 लाख सीटें
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से हर साल NEET UG एग्जाम लिया जाता है। यह एग्जाम क्लीयर करने वालों को देशभर में MBBS, BDS, बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS), बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (BUMS), बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BHMS) कोर्स में एडमिशन मिलता है। इस समय देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 1.04 लाख सीटें हैं। इनमें 54 हजार सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हैं। BDS की 27800 से ज्यादा सीटें हैं। 52700 आयुष कोर्सेज और 603 वेटरनेरी साइंस और एनिमल हजबेंड्री की हैं। साल 2022 में रिकॉर्ड 20.87 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। यह संख्या 2021 की तुलना में 2 लाख ज्यादा थी। मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए NEET एग्जाम 720 अंकों का होता है। इसमें 360 नंबर बायो के, 180 नंबर फिजिक्स के और 180 नंबर केमिस्ट्री के होते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines