NEET UG 2023 Answer key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2023 परीक्षा समाप्त हो गई है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की गई।
इस साल 20 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आंसर-की और परिणाम आधिकारिक एनईईटी वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर देख सकेंगे। परीक्षा के आयोजन के बाद एनटीए द्वारा अब प्रोविजिनल नीट यूजी आंसर-की 2023 जारी की जाएगी और उम्मीदवारों से उनके ऑब्जेक्शन मांगे जाएंगे। ऑब्जेक्शन की समीक्षा के बाद एनटीए नीट यूजी रिजल्ट 2023 की घोषणा करेगा।
पिछले साल 52 दिन बाद आया था रिजल्ट
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नीट यूजी आंसर-की 2023 को जारी किए जाने की तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले वर्ष के पैटर्न को देखें तो एजेंसी द्वारा नीट यूजी 2023 आंसर-की परीक्षा के आयोजन के 45 दिन बाद जारी की गई थी और रिजल्ट 52 दिन बाद आए थेा।
NEET UG answer key: इस तरह से कर सकेंगे चेक
- एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब अपने क्रेडेंशियल्स जैसे एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- इसके बाद नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की वाले लिंक पर क्लिक करें।
- नीट यूजी 2023 आंसर-की पीडीएफ स्क्रीन पर जारी होगी
- अपने उत्तरों को चेक करें।
- आगे की प्रक्रिया के लिए इसे डाउनलोड करें।
जानें पिछेल साल का कट-ऑफ
- सामान्य श्रेणी के लिए नीट कट ऑफ 50वां पर्सेंटाइल 715-117
- एससी/एसटी/ओबीसी 40वां पर्सेंटाइल 116-93
- अनारक्षित-पीएच 45वां पर्सेंटाइल 116-93
- एससी/एसटी/ओबीसी-पीएच 40वां पर्सेंटाइल 104-93
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines