नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए कक्षा 12वीं की पॉलिटिकल साइंस टेक्स्ट बुक्स से खालिस्तान से जुड़ी लाइनें हटाने का फैसला किया है। यह निर्णय आज विशेषज्ञ समिति की बैठक में लिया गया।
जानें क्यों लिया ये फैसला
स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार ने बताया- कक्षा 12 पॉलिटिकल साइंस के पंजाब के चैप्टर में दो-तीन जगह ऐसी लाइन थीं जिसके सन्दर्भ में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) द्वारा NCERT के सचिव को एक पत्र लिखकर इन्हें हटाने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि आनंदपुर साहिब के बारे में गलत जानकारी दर्ज की गई है, इन पर NCERT विचार करें। साथ ही NCERT की किताबों से उस बात का भी हटाया जाए, जिसमें सिखों को अलगाववादियों के तौर पर बताया गया है।
SGPC ने किताब में क्या आपत्ति जताई थी?
SGPC ने NCERT को लेटर में लिखा था कि किताबों में सिखों के खिलाफ गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। 12वीं कक्षा की किताब के 7वें चैप्टर में आनंदपुर साहिब और खालिस्तान को लेकर जो जानकारी दी गई, उसमें बताया गया है कि 1973 में आनंदपुर साहिब प्रस्ताव को शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने अपनाया था। किताब में प्रस्ताव को ‘अलगाववादी प्रस्ताव’ के रूप में दिखाया गया है। इसमें कहा गया है कि प्रस्ताव के जरिए क्षेत्रीय स्वायत्ता की मांग को उठाया गया है। इस चैप्टर को पढ़ने में ऐसा लग रहा है कि सिखों की तरफ से अलग राष्ट्र की मांग की जा रही हो। जबकि ऐसा नहीं है। इसलिए इसे हटाया जाए।
इस लाइन को हटाने की मांग की गई थी
बता दें, 12वीं की इस किताब में श्री आनंदपुर साहिब संकल्प पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर एसजीपीसी ने एनसीईआरटी को पत्र लिखा था। इसके बाद NCERT ने इन लाइनों को हटा दिया है
जिसमें लिखा है-…लेकिन इसकी व्याख्या एक अलग सिख राष्ट्र की दलील के रूप में भी की जा सकती है’
उसी खंड में चौथे पैरा के अंतिम वाक्य में लिखा है- खालिस्तान का निर्माण।
NCERT ने 12वीं के सिलेबस से मुगलों का चैप्टर हटाया
नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 12वीं कक्षा के लिए इतिहास, नागरिक शास्त्र और हिन्दी के सिलेबस में कुछ बदलाव किए हैं। इतिहास की किताब से मुगल साम्राज्य से जुड़ा चैप्टर हटाया गया है। इसके अलावा हिंदी की बुक से कुछ कविताएं और पैराग्राफ हटाने का निर्णय लिया गया है।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines