हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अप्राकृतिक सेक्स, समलैंगिकता पर आयोग का फैसला रद्द, मेडिकल कोर्स में होना था बदलाव

National Medical Commission: फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी लेबल से सोडोमी और समलैंगिकता को हटा दिया गया है। इसको ये कहते हुए हटाया गया है कि ये अप्राकृतिक यौन अपराध के तौर पर अब नहीं पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

National Medical Commission: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने 31 अगस्त को सोडोमी और समलैंगिकता को पाठ्यक्रम में शामिल करने का आदेश दिया था। इसी आदेश को वापस लेते हुए चिकित्सा छात्रों को अब सोडोमी और समलैंगिकता को अप्राकृतिक यौन अपराध के रूप में नहीं पढ़ाने का आदेश दिया गया है। आयोग ने कहा कि योग्यता आधारित चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रम (CBMI) 2024 के तहत सोडोमी और समलैंगिकता को फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी सिलेबस में शामिल करने को कहा गया था, जिसको रद्द करने का फैसला लिया गया है।

रद्द किए गए निर्देश

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने इसके लिए एक लेटर जारी किया। इसमें लिखा गया कि योग्यता-आधारित चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रम (सीबीएमई) दिशानिर्देश 2024 वापस ले लिया गया है। यह सूचित किया जाता है कि ‘31.08.2024 का परिपत्र जो योग्यता-आधारित चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रम (CBMI) 2024 के तहत दिशानिर्देश जारी करता है। उसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया और रद्द किया जाता है। उपरोक्त दिशानिर्देशों को उचित समय पर संशोधित और अपलोड कर दिया जाएगा।’

इसपर चिकित्सा शिक्षा में विकलांगता समावेशन के लिए अंतर्राष्ट्रीय परिषद के सह-अध्यक्ष डॉ. सतेंद्र सिंह ने भी पोस्ट किया। उन्होंने लिखा ‘एनएमसी पाठ्यक्रम अभी के लिए वापस लिया गया है। हमें यह देखने के लिए इंतजार करना चाहिए कि आगे क्या होने वाला है और हम यहीं पर नहीं रुक सकते, क्योंकि एनएमसी के पास कई यू-टर्न लेने का इतिहास है।

विज्ञापन


सोडोमी और समलैंगिकता के अलावा, एनएमसी ने कौमार्य और अपवित्रता, वैधता और इसके औषधीय-कानूनी महत्व को परिभाषित करने के अलावा हाइमन और इसके प्रकार, और इसके औषधीय-कानूनी महत्व जैसे सब्जेक्ट को वापस लाया था। मद्रास हाई कोर्ट के निर्देश के बाद 2022 में इन सब्जेक्ट्स को हटा दिया गया था।

क्या है सोडोमी-समलैंगिकता

सोडोमी का तात्पर्य विषमलैंगिक या समलैंगिक व्यक्तियों के बीच विशिष्ट यौन क्रियाओं से है। सोडोमी में मौखिक और गुदा मैथुन शामिल है। सोडोमी में एक व्यक्ति और एक जानवर के बीच यौन गतिविधि भी शामिल है, जिसे बेस्टियलिटी के तौर पर भी जाना जाता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola