हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MP Board Result 2023: इस तारीख के बाद एमपी बोर्ड जारी करेगा 10, 12 का परिणाम, यहां चेक करें डेट

विज्ञापन
MP Board Exam 2023

MP Board 10th 12th Result 2023: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मध्य प्रदेश जल्द ही अपनी वेबसाइट पर एमपी बोर्ड परिणाम 2023 की घोषणा करेगा। छात्र एमपीबीएसई मध्य प्रदेश कक्षा 10, 12 परिणाम 2023 को आधिकारिक वेबसाइटों – mpresults.nic.in और mpbse.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

जानें कब तक जारी होंगे परिणाम

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह उम्मीद की जाती है कि एमपी कक्षा 10 वीं के परिणाम कक्षा 12 के परिणाम 11 मई के बाद घोषित किए जाएंगे। हालांकि, परिणाम जारी होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में करीब 18 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।

इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट- mpresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • छात्रों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एमपी बोर्ड के परिणाम स्क्रीन पर जारी होंगे।
  • रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

एमपी बोर्ड 12वीं के जो छात्र अपने अंकों से खुश नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही यह प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि इस बार इसके लिए फॉर्म जुलाई में जारी किए जाएंगे। किसी भी अपडेट के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola