MP board Exam 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने एमपी बोर्ड रीक्षाएं आज से शुरू कर दी है। कक्षा 10 के छात्र आज अपने हिंदी के पेपर के लिए उपस्थित हुए थे। एमपी बोर्ड परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
2 मार्च से शुरू होगी 12वीं की परीक्षा
MP बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 से 27 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी जबकि MP बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। इस बीच एमपी बोर्ड ने 12वीं की डेटशीट में बदलाव किया गया है।
इन डेट्स में किया बदलाव
एमपी बोर्ड ने 12वीं कक्षा के टाइम टेबल में बदलाव किया है। जिसके तहत कुछ विषयों के पेपर की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। जिसके मुताबिक ड्राईंग एंड डिजाइन का पेपर 25 मार्च को आयोजित होगा। इससे पहले यह पेपर 24 मार्च को होना था। वहीं, समाजशास्त्र विषय का पेपर 3 अप्रैल को और मनोविज्ञान विषय का पेपर 5 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इन दोनों विषयों की भी परीक्षा पहले 24 मार्च को होनी थी।
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा में नकल न हो, इसके लिए खास निगरानी रखी जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबंधित अधिकारियों को एग्जाम में सख्ती बरतने का निर्देश दिया है।
और पढ़िए – IGNOU PhD Admission 2023: इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां Direct Link से करें चेक
18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम
इस साल एमपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए कुल 21877 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कुल में से, 11327 छात्रों को कक्षा 10 में नामांकित किया गया है, जिनमें से 6466 लड़कियां हैं और 4861 लड़के हैं। 12वीं कक्षा के रजिस्टर्ड छात्रों में 10550 छात्रों में 5895 लड़कियां और 4655 लड़के हैं।
एमपी बोर्ड 12वीं की डेट शीट
- 2 मार्च– हिंदी
- 4 मार्च — अंग्रेजी
- 6 मार्च — भौतिकी, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिग एंड फिसरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास, प्रथम प्रश्र पत्र ह्वोकेशनल कोर्स
- 10 मार्च– जीव विज्ञान
- 13 मार्च– बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
- 15 मार्च– राजनीति शास्त्र,
- 18 मार्च– रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलीआफ साईंस एंड मैथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेटिंग, गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान, तृतीय प्रश्रपत्र ह्वोकेशनल कोर्स
- 21 मार्च– मैथमेटिक्स
- 25 मार्च – ड्राइंग व डिजाइनिंग
- 27 मार्च– इन्फॉरमेटिक प्रैक्टिसेस
- 28 मार्च– भूगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एंड हर्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया, विज्ञान एवं स्वास्थ्य
- 29 मार्च– उर्दू
- 31 मार्च– नेशनल स्क्ल्सि क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के सभी विषय, शारीरिक शिक्षा
- 1 अप्रैल– संस्कृत
- 3 अप्रैल – समाजशास्त्र
- 5 अप्रैल – मनोविज्ञान
परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा जारी नई गाइडलाइन्स
- 10वीं 12वीं परीक्षा में इस बार तिमाही व छमाही के अंक जुड़ेंगे। 10वीं का मुख्य पेपर 75 अंक का रहेगा। जबकि 25 अंक प्रोजेक्ट, तिमाही व छमाही परीक्षा के मिलेंगे।
- स्टूडेंट्स को बार कोड वाली 32 पेज की सिर्फ एक कॉपी दी जाएगी। सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं मिलेगी।
- 32 पेज की आंसर कॉपी में ओएमआर शीट भी रहेगी। इसके पिछले पन्न पर स्टूडेंट्स को मॉक टेस्ट देना होगा। यह ढाई मिनट का होगा।
- बार कोड वाली कॉपियों में ओमएआर शीट रहेगी। इसे नीले या काले पेन से भरना होगा।
- पेपर के 4 सेट होंगे। ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन की सीक्वेंस अलग अलग होगी।
- प्रश्न पत्र 10 मिनट पहले और आंसरशीट 5 मिनट पहले दी जाएगी।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines