Maharashtra Board Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में भाग ले चुके छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बोर्ड द्वारा आयोजित इन परीक्षाओं की कॉपियों की जांच जारी है। इसका रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जा सकता है।
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा रिजल्ट एसएसएस पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
MSBSHSE 10th, 12th Result 2023: कब जारी होगा रिजल्ट ?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र एसएससी और एचएससी परीक्षा का रिजल्ट जून में जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की जानकारी नहीं दी है। बीते सालों में भी रिजल्ट की घोषणा जून या जुलाई में की गई थी।
महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 25 मार्च तक किया गया। वहीं, एचएससी परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक हुई थी। इस परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उन्हें अभी और इंतजार करना होगा।
MSBSHSE 10th, 12th Result 2023: रिजल्ट ऐसे करें चेक
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
– वहां पर अपनी कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
– अब नए पेज पर अपना नाम और रोल नंबर डालें।
– इसके बाद आपका स्कोर स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड करें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
MSBSHSE 10th, 12th Result 2023: रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें (जारी होने के बाद)
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
16 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
3 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
3 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
4 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
7 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
8 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
10 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines