Lucknow University UG admission 2023: लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) ने सेशन 2023-24 के लिए यूजी और यूजी प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 31 मई को समाप्त होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
यहां देखें शेड्यूल
लखनऊ यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा 15 जून से 25 जून, 2023 तक आयोजित की जाएगी। परिणाम 7 जुलाई को घोषित किया जाएगा। काउंसलिंग पहला फेज 10 जुलाई से 14 जुलाई, 2023 तक शुरू होगा, और फेज II रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 जुलाई से 21 जुलाई, 2023 तक शुरू होगी। फेज III रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 जुलाई से 31 जुलाई, 2023 तक शुरू होगी।
कुलपति प्रो.राय ने बताया कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन पेज में यूजी एडमिशन पर जाकर प्रवेश संबंधित सभी सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना एडमिशन फॉर्म मोबाइल में LU का एप डाउनलोड करने के साथ यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर भी भर सकते हैं।
Lucknow University UG admission 2023: ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाएं।
- रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
- शिक्षा विवरण भरें।
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
हेल्पलाइन नंबर जारी
प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर-0522-4150500 पर सुबह 10 बजे से शाम 6 तक कॉल कर मदद ली जा सकती है।
ऑनलाइन जमा होगी फीस
प्रवेश समन्वयक डॉ. पंकज माथुर ने बताया कि ‘बीए, बीकाम और बीएससी में सामान्य वर्ग व ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपए हैं। साथ ही एससी-एसटी और दिव्यांगों के लिए 400 रुपए शुल्क तय किया गया हैं। इसके अलावा व्यवसायिक कोर्स में सामान्य वर्ग और ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क एक हजार रुपए जमा करना होगा। वही SC-ST और दिव्यांगों के लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित हैं।
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
4 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
4 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
5 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
8 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
9 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
11 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines