हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Satvat Jagwani: JEE में फर्स्ट रैंक पर मिली IIT बॉम्बे में सीट, दो साल में क्यों छोड़ा...

Satvat Jagwani Career and Education: सतवत जगवानी, JEE एडवांस्ड 2015 के टॉपर हैं, जिन्होंने IIT बॉम्बे में पढ़ाई शुरू की लेकिन 2 साल बाद MIT में ट्रांसफर ले लिया। उन्होंने MIT से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री पूरी की।

विज्ञापन

Satvat Jagwani JEE Advanced 2015 Topper: आईटी और JEE की परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के ग्रेजुएशन प्रोग्राम ग्लोबल लेवल पर फेमस है। हर साल कई बड़ी टेक कंपनियां इन संस्थानों से लोगों को सेलेक्ट करती हैं और लाखों की सैलरी के साथ उन्हें ज्वॉइन कराती हैं। अक्सर हर इस तरह के कैंडिडेट के बारे में सुनते हैं, जिन्होंने लाखों रुपये की सैलरी के साथ गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों को ज्वॉइन किया है। इस लिस्ट में एक नाम सतवत जगवानी का भी है, जिन्होंने JEE एडवांस्ड 2015 में टॉप रैंक (AIR 1) हासिल की।

सतवत जगवानी ने छोड़ा IIT

इन प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई करने के लिए छात्रों को एक कठोर चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिसके लिए IIT-JEE प्रवेश परीक्षा भी देनी होती है। हर साल, सैकड़ों कैंडिडेट इस परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन केवल कुछ ही चुनिंदा लोग अपने मनपसंद IIT में प्रवेश पा पाते हैं। खासतौर पर IIT बॉम्बे में प्रवेश काफी चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में सतवत जगवानी ने JEE एडवांस्ड 2015 में शीर्ष रैंक (AIR 1) हासिल की और IIT बॉम्बे में जगह बनाई। हालांकि, दो साल बाद, उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में ट्रांसफर ले लिया।

सतवत जगवानी की जर्नी

IIT बॉम्बे छोड़ने के जगवानी के फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया, लेकिन वे इस फैसले में अकेले नहीं हैं। एक अन्य टॉप स्कोरर, चित्रांग मुर्डिया ने भी शुरुआत में कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेने के बाद MIT में फिजिक्स में डिग्री हासिल करने के लिए IIT बॉम्बे छोड़ दिया। बता दें कि इन्होंने JEE एडवांस्ड 2014 में AIR 1 हासिल किया था। हालांकि, मुर्डिया ने अपने ट्रांसफर के कारणों पर खुलकर चर्चा की है, जबकि जगवानी इस पर चुप रहे हैं।

अपनी शीर्ष रैंक हासिल करने के बाद, जगवानी ने एक Quora अकाउंट और एक YouTube चैनल बनाया, जहां उन्होंने इच्छुक IIT छात्रों को मार्गदर्शन दिया और प्रोग्रामिंग नॉलेज शेयर किया। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने 2020 में MIT से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में डिग्री के साथ ग्रेजुएशन किया और बाद में उसी संस्थान से अपनी मास्टर डिग्री पूरी की। वह वर्तमान में 2021 में एक IIT पूर्व छात्र द्वारा स्थापित एक सॉफ्टवेयर कंपनी कैडेंस डिजाइन सिस्टम्स में एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें- पहले अटेम्प्ट में IIT क्लियर, फिर UPSC पास कर बनीं IPS, अब IAS गरिमा अग्रवाल

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें