JEE Main 2023 Session 2 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 15 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Main) का आयोजित किया। उम्मीदवार जो JEE Main 2023 सेशन 2 की परीक्षा 6 से 15 अप्रैल के बीच पेपर 1 (BE, BTech), पेपर 2A (BArch) और पेपर 2B (BPlanning) के लिए उपस्थित हुए थे, वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर JEE Main 2023 सेशन 2 की आंसर-की कर सकेंगे।
जानें कब जारी होगी आंसर-की
छात्रों का ये ही इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। दरअसल रिपोर्ट्स की माने तो जेईई मेंस सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर-की अगले हफ्ते तक जारी की जा सकती है। प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद छात्रों को इस पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके बाद ही फाइनल आंसर-की जारी कर दी जाएगी।
इस तरह से आपत्ति करा पाएंगे दर्ज
अभ्यर्थी किसी भी प्रश्न पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त शुल्क भी दिया जाएगा। हालांकि, एनटीए की तरफ से उन्हीं प्रश्नों पर ऑब्जेक्शन दर्ज किया जाएगा। जिसकी संबंधित प्रति अभ्यर्थी अपलोड करेंगे। बिना संबंधित दस्तावेजों के आंसर- की पर ऑब्जेक्शन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ऑब्जेक्शन दर्ज करने के बाद एनटीए की तरफ से फाइनल आंसर-की और रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। जिसके बाद छात्र रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही एनटीए की तरफ से ऑल इंडिया रैंक भी जारी की जाएगी। वहीं, जो अभ्यर्थी सत्र-1 और सत्र-2 दोनों में शामिल हुए हैं, उनका दोनों में जो भी बेस्ट स्कोर होगा, उसे अंतिम माना जाएगा और उसी हिसाब से रैंक तैयार की जाएगी।
और पढ़िए – JEE Mains 2023, Answer Key: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 की आंसर-की जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड
JEE Main session 2 Answer Key 2023: आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद JEE Main session 2 Answer Key 2023 की लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद नए पेज पर अपना रोल नंबर व अन्य जानकारी डालें।
- अब आंसर की आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
एग्जाम डेट्स
जेईई मेन 2023 अप्रैल सत्र 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित किया गया था। छात्रों ने 3 घंटे की अवधि के लिए परीक्षा दी। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन बजे से शाम 6 बजे तक हुई जेईई मेन क्वालिफाई करने वाले शीर्ष 2.5 लाख अभ्यर्थी जेईई एडवांस के लिए बैठ सकते हैं। जेईई एडवांस में अच्छी रैंक लाने वाली अभ्यर्थियों को देशभर की आईआईटी में विभिन्न डिप्लोमा कोर्सेज के लिए प्रवेश दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
11 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines