हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IIT Delhi Admissions 2023: आईआईटी दिल्ली एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट बढ़ी, पीजी, पीएचडी कोर्सेज के लिए ऐसे करें अप्लाई

विज्ञापन
IIT Delhi Admissions 2023

IIT Delhi Admissions 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली ने पीजी, पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए आईआईटी दिल्ली प्रवेश 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बढ़ा दी है।

इन कोर्सेज के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल, 2023 तक बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएशनऔर पीएचडी कोर्सेज के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आईआईटी दिल्ली की आधिकारिक साइट iitd.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 मार्च 2023 को शुरू की गई थी। पहले आखिरी तारीख 30 मार्च तक थी, जिसे बढ़ा दिया गया है। परीक्षा या साक्षात्कार 16 मई से 16 जून 2023 के बीच आयोजित किया जाएगा। पीजी, पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स से रजिस्टर कर कस्ते हैं।

और पढ़िए – ICSE Class 10 Biology Exam Analysis 2023: जानें कैसा रहा 10वीं का बायोलॉजी पेपर, यहां देखें स्टूडेंट्स और एक्सपर्ट्स की राय

IIT दिल्ली प्रवेश 2023 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

IIT Delhi Admissions 2023: पीजी, पीएचडी के लिए आवेदन कैसे करें

  • IIT दिल्ली की आधिकारिक साइट iitd.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर उपलब्ध पीजी प्रवेश लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अप्लाई नाउ लिंक मिलेगा।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवश्यक विवरण अपलोड करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका आवेदन जमा हो गया है।
  • पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
  • अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार IIT दिल्ली की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें