ICAI CA Inter, Final Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट और फाइनल ईयर के छात्रों के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंसी मई परीक्षा के परिणाम घोषित किए। स्कोरकार्ड icai.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। सीए फाइनल में 8.33 फीसदी और इंटर में 10.24 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।
जानें इस साल कौन रहा टॉपर
इस साल सीए फाइनल में अहमदाबाद के अक्षय जैन ने 800 में से 616 नंबर (77 फीसदी) लाकर पूरे देश में टॉप किया है। वहीं सीए इंटर में हैदराबाद के वाई गोकुल साई श्रीकर ने 800 में से 688 मार्क्स (86 फीसदी) लाकर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है।
सीए इंटरमीडिएट मई 2023 परीक्षा 3 से 18 मई 2023 तक आयोजित की गई थी। वहीं सीए फाइनल मई 2023 परीक्षा 2 मई से 17 मई 2023 के बीच आयोजित की गई थी।
सीए फाइनल टॉपर लिस्ट
- रैंक 1- अहमदाबाद के अक्षय जैन ने 800 में से 616 नंबर (77 फीसदी) लाकर पूरे देश में टॉप किया है
- रैंक 2 – कल्पेश जैन, चेन्नई, 800 में से 603 , 75.38 फीसदी।
- रैंक 3 – प्रखर वार्ष्णेय, नई दिल्ली, 800 में से 574, 71.75 फीसदी
सीए इंटर टॉपर लिस्ट
- रैंक -1 – वाई गोकुल साईं श्रीकर , हैदराबाद, 800 में से 688 मार्क्स, 86 फीसदी
- रैंक 2- नूर सिंगला – पटियाला, 800 में से 682 मार्क्स, 85.25 फीसदी
- रैंक 3- काव्या संदीप कोठारी – मुंबई, 800 में से 678 मार्क्स, 84.75 फीसदी
ग्रुप-वाइज इतने फीसदी छात्र हुए पास
ग्रुप I
- उपस्थित: 100781
- पास:19103
- पास प्रतिशत:18.95 %
ग्रुप II
- उपस्थित: 81956
- पास: 19208
- पास प्रतिशत: 23.44 %
दोनों ग्रुप्स
- उपस्थित: 39195
- पास: 4014
- पास प्रतिशत: 10.24 %
ICAI CA Inter, Final Result 2023: सीए फाइनल, इंटर ऐसे करें चेक
- ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
- ICAI CA Inter, Final Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉग इन डिटेल्स डालें।
- आपका ICAI CA Inter, Final Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट का प्रिंट आउट ले लें।
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
8 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines