हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICAI CA Result 2022: आईसीएआई सीए इंटर और फाइनल परीक्षा के परिणाम इस दिन हो सकते घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक

विज्ञापन

ICAI CA Inter, Final Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आईसीएआई सीए रिजल्ट 2022 अगले महीने घोषित किया जाएगा। आईसीएआई के अधिकारियों के मुताबिक, सीए इंटर परीक्षा और सीए फाइनल परीक्षा के नतीजे जनवरी 2023 में जारी किए जाएंगे।

उम्मीदवार अपना आईसीएआई सीए रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीए इंटर का रिजल्ट और सीए फाइनल का रिजल्ट 10 से 15 जनवरी 2023 के बीच घोषित किया जा सकता है। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि यह तारीख फाइनल नहीं है। आईसीएआई के अधिकारियों ने इंटर और फाइनल परीक्षाओं के पिछले आईसीएआई सीए परिणाम रुझानों के आधार पर इस तिथि का खुलासा किया है।

परिणाम छात्रों को देखने के लिए आधिकारिक आईसीएआई सीए परिणाम पोर्टल – caresults.icai.org पर भी जारी किया जाएगा। अपने सीए रिजल्ट को वेरीफाई करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने सीए इंटर या सीए फाइनल रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य क्रेडेंशियल्स इनपुट करने होंगे।

विज्ञापन

और पढ़िए – NDA 2022: मिर्जापुर की सानिया मिर्जा जल्द उड़ाएंगी फाइटर प्लेन, IAF में सलेक्शन के साथ बनाया ये रिकॉर्ड

ICAI CA 2022 Result: ऐसे करें चेक

  • ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org, caresults.icai.org या icai.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर बताए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें।
  • स्कोरकार्ड जमा करें और डाउनलोड करें।

ICAI द्वारा CA इंटर की परीक्षाएं 2 नवंबर और 17 नवंबर, 2022 को आयोजित की गई थीं। 1 नवंबर, 2022 को ICAI CA फाइनल परीक्षा आयोजित की गई थी। सीए रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन

और पढ़िए –  शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola