हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICAI CA Foundation 2023: सीए फाउंडेशन दिसंबर परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन आज होंगे बंद, यहां चेक करें एग्जाम डिटेल

विज्ञापन
ICAI CA Foundation 2023

ICAI CA Foundation 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 1 जुलाई को समाप्त कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट – icai.org पर सीए फाउंडेशन 2023 आवेदन पत्र भर सकते हैं।

एग्जाम डिटेल्स

आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा 16 से 20 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। आईसीएआई सीए फाउंडेशन 2023 परीक्षा कुल चार पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी – पेपर 1, पेपर 2, पेपर 3 और पेपर 4। आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन जून 2023 परीक्षा 24 से 30 जून तक आयोजित की थी। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 के प्रवेश पत्र तय समय पर जारी किए जाएंगे।

फीस

फाउंडेशन परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 1,500 रुपये का भुगतान करना होगा। जो उम्मीदवार निर्धारित समय के अन्दर आवेदन नहीं कर पाएंगे। उन्हें 600 रुपये का विलम्ब शुल्क देना होगा। उसके बाद ही वह इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

ICAI CA Foundation December 2023: इस तरह से करें रजिस्ट्रेशन

  • ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
  • पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola