HBSE class 10th and 12th admit card: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने कक्षा 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूल के सभी प्रमुख अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा, कंपार्टमेंट, मार्क करेक्शन, के लिए उम्मीदवार अपने पिछले रोल नंबर या नाम, पिता का नाम और माता का नाम दर्ज करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
जानें एग्जाम डेट
फरवरी या मार्च 2023 में राज्य भर के 1475 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 559738 आवेदक शामिल होंगे। इसमें 263409 सीनियर सेकेंडरी और 296329 सेकेंडरी के परीक्षार्थी शामिल हैं। सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि माध्यमिक परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी।
HBSE class 10th and 12th admit card: ऐसे करें डाउनलोड
- हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड का लिंक नजर आएगा, उस पर क्लिक करें।
- अब अपने क्रेडेंशियल्स जैसे, यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।
बिना एडमिट कार्ड के नहीं दे सकेंगे परीक्षा
छात्रों के एडमिट कार्ड का कलर प्रिंट आउट ए4 पेपर साइज का होना चाहिए. छात्रों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष ने छात्रों से अपील की है कि वे अपने हॉल टिकटों की अच्छी तरह से जांच करें और किसी भी गलती के मामले में तुरंत बोर्ड कार्यालय को सूचित करें.
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
12 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines