हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

DU NCWEB First Cut Off 2022: बीए और बीकॉम कोर्सेज की कट ऑफ लिस्ट जारी, यहां एक क्लिक में करें चेक

विज्ञापन
DU NCWEB 2022 third cut off released

DU NCWEB First Cut Off 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने आज गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) के तहत पहली कट-ऑफ सूची जारी की। जिन उम्मीदवारों ने एनसीडब्ल्यूईबी के लिए आवेदन किया था, वे अब डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर लिस्ट देख सकते हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक बीए (प्रोग्राम) और बीकॉम कोर्सेज के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। NCWEB कॉलेज के लिए प्रवेश प्रक्रिया कल, यानी 26 अक्टूबर से शुरू होगी और संबंधित टीचिंग सेंटर में 28 अक्टूबर की रात 11:59 बजे समाप्त होगी।

B.A cut off list Direct Link

विज्ञापन

B.Com cut off list Direct Link

यहां देखें कट ऑफ

बीए, बीकॉम प्रोग्राम के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। जीसस एंड मैरी कॉलेज, मिरांडा हाउस में बी.कॉम कार्यक्रम के लिए कट-ऑफ 95 पर पहुंच गया। बीए प्रोग्राम के लिए, पहली कट-ऑफ लिस्ट 94 पर पहुंच गई।

विज्ञापन

DU NCWEB First Cut-Off List: इन स्टेप्स से करें चेक

  • दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट entry.uod.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध DU NCWEB फर्स्ट कट ऑफ 2022 लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • कोर्सेज पर क्लिक करें और कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।
  • कट ऑफ चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

इस बीच, सोमवार शाम तक 54,000 से अधिक छात्रों ने फीस का भुगतान करके अपने प्रवेश को सील कर दिया है। 80,164 में से 72,800 से अधिक उम्मीदवारों ने विश्वविद्यालय के सीट अलॉटमेंट के पहले दौर में डीयू कॉलेज और उन्हें आवंटित कोर्सेज स्वीकार कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम तक 54,162 उम्मीदवारों ने आवेदनों को मंजूरी मिलने के बाद फीस का भुगतान कर दिया था।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola