DU Admissions 2022: देश भर के टॉप कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली सीयूईटी यूजी 2022 का रिजल्ट घोषित हो गया है। इसके जारी होने के बाद देश की तमाम यूनिवर्सिटी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में देश की प्रतिष्ठित दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एडमिशन के लिए इस बार कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) 2022 एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया है, जहां छात्र अंडर-ग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाना होगा।
लगभग 6,14,000 उम्मीदवारों ने एनटीए सीयूईटी के माध्यम से डीयू में प्रवेश को प्राथमिकता दी है। विश्वविद्यालय अपने 67 संबद्ध कॉलेजों के माध्यम से 79 यूजी कार्यक्रमों में 70,000 से अधिक सीटों पर प्रवेश दे रहा है। CSAS 2022 एप्लीकेशन विंडो 3 अक्टूबर तक खुली रहेगी।
सीयूईटी के रिजल्ट घोषित होने के बाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्टर करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आधिकारिक आंकड़ो के मुताबिक शनिवार तक 1 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने इसके लिए रजिस्टर कर लिया है। आवेदनकर्ताओं की कुल संख्या 1,10,622 तक पहुंच गई।
DU UG Admissions 2022: इन तीन प्रोसेस से होंगे डीयू के एडमिशन
-पहले फेज में रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म सबमिट होगा।
-दूसरा फेज एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2022 का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद शुरू होगा।
-इस फेज में कैंडिडेट्स को पोर्टल पर अपने सीयूईटी स्कोर अपलोड करने होंगे।
-जबकि तीसरा फेज काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट का होगा।
-विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, सीट अलॉटमेंट प्रोसेस कई राउंड में होगा।
इन स्टेप्स से करें अप्लाई
– सीएसएएस पोर्टल में जाने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
– यहां उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो Admission for undergraduate programme
– अब इस पेज पर जरूरी जानकारियां देकर रजिस्टर करें।
– अगले स्टेप में सभी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट, फोटोग्राफ, सिग्नेचर आदि अपलोड करें।
– अब वहां दिए ऑनलाइन पोर्टल से रजिस्ट्रेशन फीस भरें।
– अब एप्लीकेशन का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव करके रख लें।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines