CUET UG results 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2023 के नतीजे 15 जुलाई तक घोषित होने की उम्मीद है। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर देख सकते हैं। इस साल इस परीक्षा में करीब 14 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए हैं।
इंडियन एक्सप्रेस ने यूजीसी अध्यक्ष के हवाले से दावा किया है कि सीयूईटी यूजी का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर 15 जुलाई तक जारी किया जाएगा। हालांकि, एनटीए और यूजीसी प्रमुख की पूर्व घोषणाओं के मुताबिक रिजल्ट परीक्षा समाप्त होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर जारी किया जा सकता है। लेकिन अभी तक एनटीए की तरफ से रिजल्ट जारी करने को लेकर किसी भी निर्धारित तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
1 जुलाई तक कर सकते है आपत्ति दर्ज
किसी भी चुनौती की प्रोसेसिंग फीस ₹200/- प्रति प्रश्न है। प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान 1 जुलाई, 2023 तक डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/पेटीएम के माध्यम से किया जा सकता है। प्रोसेसिंग शुल्क की प्राप्ति के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से चुनौतियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीयूईटी यूजी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
CUET UG results 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक
- CUET UG की आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर CUET UG 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका CUET UG 2023 परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
- परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
2 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
3 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
3 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
8 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
10 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines