मणिपुर में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जून में पूर्वोत्तर राज्य में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (UG और PG) 2023 और नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG टेस्ट कराने का फैसला किया है। अधिसूचना एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in पर उपलब्ध है।
ये हैं एग्जाम डेट्स
नीट यूजी 2023 पेन और पेपर फॉर्मेट में 3 से 5 जून के बीच किसी भी दिन आयोजित किया जाएगा। सीयूईटी यूजी 2023 का आयोजन 5, 6, 7 और 8 जून को किया जाएगा। सीयूईटी पीजी 2023 का आयोजन 5 जून से 17 जून के बीच किया जाएगा।
यहां देखें नोटिफिकेशन
आधिकारिक नोटिस में कहा है कि मणिपुर में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए शहर बदलने का विकल्प भी उपलब्ध है। ये विकल्प उन उम्मीदवारों के लिए है, जो पिछले दिनों हुई हिंसा के कारण NEET (UG) 2023 और CUET (UG) 2023 में उपस्थित नहीं हो पाए थे या फिर चूक गए थे। हालांकि इन उम्मीदवारों में से कई ने अपने-अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड भी कर लिए थे।
उम्मीदवार इन जगहों में आइजोल, कोहिमा या दीमापुर, गुवाहाटी, शिलॉन्ग, जोहराट, सिलचर, कोलकाता, दिल्ली, बेंगलुरु और इंफाल में किसी भी शहर को चुन सकते हैं। राज्य के छात्रों के लिए एग्जाम सिटी का विकल्प आईवीआरएस (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम) के माध्यम से 26 मई को सुबह 7 बजे से 30 मई की शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
छात्रों को संबंधित आवेदन पत्र के साथ उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज प्राप्त होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को पसंदीदा शहर में कोई भी सेंटर अलॉट किया जाएगा। उसी के आधार पर एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
बता दें कि मणिपुर के हिंसाग्रस्त इलाकों में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए ही एग्जाम सिटी बदलने का विकल्प प्राप्त है। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए 011-40759000, 011- 69227700, सुबह 07.00 बजे से शाम 07.00 बजे तक फोन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
17 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
19 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines