CSIR UGC NET Exam 2023 Online Apply: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर-यूजीसी संयुक्त राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023) परीक्षा के आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास कर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हैं तो सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है।
सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा होगी कंप्यूटर आधारित
सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा 26, 27 और 28 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम कंप्यूटर आधारित होगा और समय सीमा तीन घंटे की होगी। इस पेपर में प्रश्न एमसीक्यू आधारित होंगे। सीएसआईआर यूजीसी नेट के पांच पेपर होंगे। इसमें केमिकल साइंस अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशियन एंड एटमॉस्फेरिक साइंस, लाइफ साइंस, मैथेमैटिकल साइंस और फिजिकल साइंस शामिल हैं। बता दें कि पाठ्यक्रम कोड, पात्रता क्राइटेरिया, पेपर का पैटर्न, फीस आदि का विवरण वेबसाइट पर सूचना बुलेटिन में उपलब्ध है।
ये भी पढ़िए: DU Semester Exam: डीयू में 13 दिसंबर से शुरू होंगे सेमेस्टर एग्जाम, क्या है फॉर्म भरने की आखिरी तारीख?
csir.nta.ac.in पर करें ऑनलाइन अप्लाई
वहीं, एनटीए ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2023 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नोटिफिशन को ध्यान से पढ़ लें। वहीं, परीक्षा फीस का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए एनटीए की हेल्प डेस्क को 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर csirnet@nta.ac.in विजिट कर सकते हैं।
सीएसआईआर नेट 2023 परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 1000 रुपए फीस देनी होगी। जबकि ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपए और एससी/एसटी के लिए 275 रुपए परीक्षा शुल्क रखा गया है। इसके अलावा फिजिकल हैंडीकैप के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
ये भी पढ़िए: Sarkari Job: सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए अच्छी खबर, यहां हो रही हैं बंपर भर्तियां
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
20 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines