हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

CMAT 2023: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन आज होंगे बंद, कल से कर पाएंगे एडिट, ये रहा प्रोसेस

विज्ञापन
CMAT 2023

CMAT 2023: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2023) के लिए आवेदन विंडो आज, 13 मार्च को बंद हो जाएगी। पहले आवेदन की समय सीमा 6 मार्च थी लेकिन बाद में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इसे बढ़ा दिया। इच्छुक उम्मीदवार शाम 5 बजे तक cmat.nta.nic.in पर फॉर्म जमा कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है।

इस परीक्षा में जिन भी छात्रों को आवेदन करना है वे आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सुधार की भी विंडो दी गई है।

कल से कर पाएंगे सुधार

सफल आवेदन करने वाले स्टूडेंट अगर फॉर्म में किसी तरह का सुधार करना चाहते हैं तो इसके लिए 14 मार्च से 16 मार्च तक के लिए विंडो एक्टिव की जाएगी. आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को बता दें कि सीएमएटी 2023 के लिए परीक्षा की तारीख की घोषणा एनटीए द्वारा बाद में की जाएगी।

और पढ़िए – BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अगले सप्ताह होगा जारी, इस बार इतना लाना होगा पासिंग स्कोर

CMAT 2023 Registration: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) -2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन” पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

CMAT 2023 Registration: रजिस्टर करने के लिए यहां क्लिक करें

3 घंटे की होगी परीक्षा

CMAT 2023 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में तीन घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें