हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

CLAT 2024: क्लैट परीक्षा के पेपर पेटर्न में बड़ा बदलाव, प्रश्नों की संख्या में हुई कटौती

विज्ञापन

CLAT 2024: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने CLAT 2024 परीक्षा पैटर्न और सिलेबस में बदलाव किया है। अगले शैक्षणिक सत्र के लिए प्रश्नों की संख्या को कम कर दिया गया है। ताकि परीक्षा छात्रों के लिए और भी अनूकूल और सुलभ बन सके। नए बदलावों के मुतबिक अब परीक्षा में केवल 120 सवाल पूंछे जाएंगे। जो कि पहले 150 थे। नया नियम शैक्षणिक सत्र 2024-25 में लागू किया जाएगा।

2 घंटे का मिलेगा समय

प्रवेश परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों के पास दो घंटे का समय होगा जो पांच वर्गों में विभाजित होगा। पांच खंडों में अंग्रेजी भाषा, करंट अफेयर्स सहित सामान्य ज्ञान, कानूनी तर्क, तार्किक तर्क और मात्रात्मक तकनीक शामिल होंगे। ये बदलाव अंडरग्रेजुएट क्लैट 2024 परीक्षा का एक हिस्सा हैं। पोस्ट ग्रेजुएट क्लैट 2024 के लिए पैटर्न और प्रारूप अभी पहले जैसै ही रहेंगे। इसके अलावा, एनएलयू का कंसोर्टियम क्लैट 2024 की तैयारी में उम्मीदवारों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

3 दिसंबर को होगी परीक्षा

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2024 की आधिकारिक तिथि घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, CLAT 2024 3 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। रीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को देशभर की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में 5 वर्षीय वकालत के कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।

बता दें कि CLAT पूरे भारत में 22 राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालयों (NLUs) द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कानून पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें