CHSE Odisha 12th Result 2023: काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE) ओडिशा ने 31 मई को 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे जारी किए। छात्र आधिकारिक वेबसाइट – chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।
छात्र रोल नंबर वाइज यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें हर बार की तरह इस बार भी परीक्षा परिणाम राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित किए गए हैं।
बता दें इस बार ओडिशा बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 5 फरवरी 2023 तक आयोजित किया गया था। परीक्षा राज्यभर के कुल 1 हजार 145 केंद्रों पर निर्धारित थी। इसके लिए कुल 3 लाख 50 हजा से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें 12वीं आर्ट्स के छात्रों की संख्या 2 लाख 19 हजार 110 थी, जबकि साइंस स्ट्रीम के छात्रों की संख्या 91,379 और कॉमर्स के छात्रों की कुल संख्या 23 हजार 148 थी।
Odisha HSE Science result 2023 direct link
CHSE Odisha 12th Commerce result 2023 direct link
आर्ट्स रिजल्ट की तारीख
परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि ओडिशा प्लस टू आर्ट्स परिणाम 2023 की घोषणा 8 जून तक की जाएगी।
CHSE Odisha result 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक
- आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in या orissaresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सीएचएसई ओडिशा के परिणाम स्क्रीन पर जारी होंगे।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें।
- परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
SMS के जरिए चेक करें रिजल्ट
यदि साइट क्रैश हो रही है तो छात्र एसएमएस के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं। यहां OR12 टाइप कर अपना पोल नंबर दर्ज कर बिना स्पेस दिए 5676750 पर भेजें। रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। हालांकि ध्यान रहे परिणाम चेक करने के बाद आधिकारिक वबेसाइट पर जाकर प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
इस तरह से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट
ओडिशा बोर्ड के 12वीं के छात्रों को सूचित किया जाता है, बोर्ड की ओर से 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र यहां से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। जब तक ओरिजिनल मार्कशीट नहीं मिल जाती, प्रोविजनल मार्कशीट को वैलिड माना जाएगा।
(Adipex)
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines