CGBSE Result 2023 10th Topper: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने आज 10 मई को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 10वीं का रिजल्ट 79.96 प्रतिशत गया है। वहीं 10वीं परीक्षा में जशपुर के राहुल यादव ने पहला स्थान हासिल किया, जिसमें उसके 98.83 अंक मिले हैं।
जशपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र राहुल यादव ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 596 अंक हांसिल किए हैं। राहुल ने हिंदी, अंग्रेजी, गणित, साइंस और सोशल साइंस में 100 में 100 अंक हासिल किए हैं। वहीं संस्कृत में उनके 93 नंबर आए।
डॉक्टर बनने का है सपना
जशपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी मीडियम स्कूल के छात्र राहुल यादव के पिता रामेश्वर यादव जहां खेती-किसानी करते हैं, वहीं माता कौशल्या यादव गृहणी हैं। राहुल की एक बड़ी बहन भी है, जिसने 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास किया है। राहुल ने बताया कि, आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहते हैं, जिससे वे समाज की बेहतर तरीके से सेवा कर सकें।
राहुल यादव ने इस तरह किया टॉप
राहुल यादव ने अपनी सफलता के पीछे का मंत्र स्मार्ट स्टडी बताया। राहुल ने कहा कि, मैं रोजाना पढ़ाई के लिए 5-6 घंटे का समय निकालता था। मैंने इस रुटीन को रोज फॉलो किया। अपनी स्टडी को लेकर राहुल यादव ने बताया कि, मैंने पढ़ाई में स्मार्ट तरीका अपनाया। मैंने कठिन और सरल चैप्टर को दो भागों में बांटा। मैंने पहले कठिन चैप्टर की पढ़ाई की। उसके मैंने सरल चैप्टर पर ध्यान दिया। उन्होंने बताया कि, पढ़ाई के लिए कोचिंग का सहारा नहीं लिया, बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन से अपनी पढ़ाई को बेहतर किया।
(Ambien)
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
10 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
19 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines