CBSE 12th Results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33% है। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01% आगे हैं। बता दें कि अनहेल्दी कॉम्पिटिशन (अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा) से बचने के लिए सीबीएसई अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा। बोर्ड ने कहा कि वो उन 0.1 फीसदी छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट देगा, जिन्होंने विषयों में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 12वीं बोर्ड एग्जाम का परिणाम घोषित किया है। जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट सुबह 10:45 बजे घोषित किया।
और पढ़िए – Rajasthan Politics: पहले दिन 25 किमी चले सचिन पायलट, बोले- ‘अभी बहुत निचले
छात्र कहां देख सकेंगे अपना रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा वे डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी परिणाम देख सकेंगे। सीबीएसई ने छात्रों के डिजिलॉकर खातों को एक्टिव करने के लिए छह अंकों का सुरक्षा पिन जारी किया है, जिसे स्कूल अपने LOC क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके digilocker.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों को अपने सुरक्षा पिन का उपयोग करना होगा, अपने अकाउंट्स को एक्टिव करना होगा। इसके बाद वे अपनी डिजिटल कॉपी और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
स्टेप-बाइ-स्टेप ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक लॉगइन विंडो दिखाई देगी।
- छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- 12वीं बोर्ड का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
पिछले साल की तुलना में कुल उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत कम
इस वर्ष का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33 प्रतिशत है जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है। पिछले साल पास प्रतिशत 92.71 प्रतिशत था। लड़कियों ने इस साल 6.01 फीसदी बेहतर प्रदर्शन किया है। बता दें कि पिछले साल सीबीएसई 10वीं, 12वीं के नतीजे एक ही दिन घोषित किए गए थे। लेकिन इस बार सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट अलग से घोषित किया है।
और पढ़िए – Odisha News: ‘तीसरे मोर्चे की संभावना नहीं…’, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम पटनायक ने विपक्षी एकता को दिया झटका
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा फरवरी, मार्च और अप्रैल में आयोजित की गई थी। इन परीक्षाओं में 16 लाख 96 हजार 770 छात्र शामिल हुए थे। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 17 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट का प्रतिशत पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम है। लड़कियों ने फिर से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, लड़कियों में 90% से अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया गया। यदि कोई छात्र 5 में से एक विषय में 33% से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी जो जुलाई में आयोजित की जाएगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines