बच्चों की शिक्षा को लेकर CBSE ने एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली और राजस्थान के कई स्कूलों में इंस्पेक्शन किए गए, जिनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। बता दें कि इन स्कूलों के खिलाफ लगातार डमी क्लासेज की शिकायतें दर्ज की गई थी, जिसके बाद सीबीएसई ने इन स्कूलों में इंस्पेक्शन किया था।
स्कूलों की रद्द की मान्यता
जानकारी मिली है कि सीबीएसई ने 21 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। वहीं 6 ऐसे स्कूल भी है, जिसको डाउनग्रेड कर दिया गया है। इन 6 स्कूलों को सीनियर सेकेंडरी लेवल से गिराकर सेकेंडरी लेवल पर ला दिया गया है। बता दें कि इन सभी स्कूलों में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं लेकिन उनकी कोई क्लास नहीं हो रही है। इस कारण सीबीएसई ने ये कड़ा कदम उठाया है।
दिल्ली और राजस्थान के इन स्कूलों की रद्द हुई मान्यता
इन स्कूलों की रद्द हुई मान्यता
CBSE ने अपने ऑफिशियल साइट पर इन स्कूलों की लिस्ट शेयर की है, जिनकी मान्यता रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही एक लिस्ट उन स्कूलों की भी है, जिन्हें डाउनग्रेड कर दिया गया है। यहां हम दिल्ली और राजस्थान के उन स्कूलों की लिस्ट शेयर कर रहे हैं, जिनकी मान्यता को रद्द कर दिया गया है।
- खेमो देवी पब्लिक स्कूल नरेला, दिल्ली
- द विवेकानन्द स्कूल, नरेला दिल्ली
- संत ज्ञानेश्वर मॉडल स्कूल, अलीपुर दिल्ली
- पीडी मॉडल सेकेंडरी स्कूल, सुल्तानपुरी रोड दिल्ली
- सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, कंझावल, दिल्ली
- राहुल पब्लिक स्कूल, राजीव नगर एक्सटेंशन, दिल्ली
- भारती विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, चंदर विहार दिल्ली
- यूएसएम पब्लिक सेकेंडरी स्कूल, नांगलोई दिल्ली
- आरडी इंटरनेशनल स्कूल, बापरोला, नई दिल्ली
- हीरा लाल पब्लिक स्कूल, मदनपुर डबास, उत्तर पश्चिम दिल्ली
- बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल, मुंगेशपुर, दिल्ली
- एस.जी.एन. पब्लिक स्कूल, नांगलोई, दिल्ली
- एमडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नांगलोई दिल्ली
- हंसराज मॉडल स्कूल, रोहिणी सेक्टर-21, दिल्ली
- हान के.आर.डी.इंटरनेशनल स्कूल , ढांसा रोड, नई दिल्ली
- एम.आर. भारती मॉडल एसआर. एसईसी. स्कूल, मुंडका
- प्रिंस उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीकर, राजस्थान
- लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल, कोटा, राजस्थान
- एलबीएस कॉन्वेंट स्कूल, कोटा, राजस्थान
- शिव ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटा, राजस्थान
- विद्या भारती पब्लिक स्कूल, सीकर राजस्थान
इन स्कूलों को किया गया डाउनग्रेड
बता दें कि CBSE ने उन स्कूलों को भी लिस्ट किया है, जिनको डाउनग्रेड कर दिया गया है। इन स्कूलों को सीनियर सेकेंडरी लेवल से गिराकर सेकेंडरी लेवल पर ला दिया गया है। यहां हम इन स्कूलों को लिस्ट कर रहे हैं।
- आदर्श जैन धार्मिक शिक्षा सदन, नजफगढ़ नई दिल्ली
- बी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, निलोठी एक्सटेंशन, दिल्ली
- भारत माता सरस्वती बाल मंदिर, नरेला दिल्ली
- चौधरी बलदेव सिंह मॉडल स्कूल, जिला उत्तर पश्चिम दिल्ली
- ध्रुव पब्लिक स्कूल, जय विहार, नई दिल्ली
- नवीन पब्लिक स्कूल, नांगलोई दिल्ली
यह भी पढ़ें – हरियाणा, मणिपुर, तेलंगाना के सरकारी स्कूलों में क्यों घट रही बच्चों की संख्या?
संबंधित खबरें
आज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines