CBSE Class 10th 12th Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई जल्द ही सीबीएसई परिणाम 2023 घोषित करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। एक बार घोषित होने के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट – cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकेंगे।
कक्षा 10 की आंसर-शीट का मूल्यांकन 16 अप्रैल, 2023 के आसपास समाप्त हो गया था और कक्षा 12 का मूल्यांकन अप्रैल के अंतिम सप्ताह में पूरा हो गया था। इसी अपडेट के आधार पर सीबीएसई अब रिजल्ट घोषित करने की तैयारी कर रहा है।
उम्मीदवार जो देश और विदेश में सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम विभिन्न प्लेटफार्मों- वेबसाइटों, मोबाइल ऐप और एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं।
इन आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर जारी किया जाएगा परिणाम
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
- cbse.nic.in
- cbse.gov.in
- digilocker.gov.in
- DigiLocker app
- UMANG app
इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के लिए 14 फरवरी, 2023 को शुरू हुई। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 21 मार्च को समाप्त हुई और कक्षा 12 की परीक्षा 5 अप्रैल, 2023 को संपन्न हुई। कुल 38,83,710 छात्र – 21, 86,940 कक्षा 10 और 16,96,770 कक्षा 12 – इस वर्ष की परीक्षा में बैठने के पात्र थे।
सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2023: डिजीलॉकर के ज़रिए डाउनलोड करने के स्टेप
- सबसे पहले Digilocker.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद सीबीएसई रिजल्ट (CBSE Result) लिंक पर टैप करें।
- आवश्यक विवरण भरें।
- अंत में अपनी मार्कशीट देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
वेबसाइट से ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- रिजल्ट छात्रों के सामने होगा।
- रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
इस बार इतना होगा पासिंग मार्क्स
सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए सभी छात्रं को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। इससे कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को फेल माना जाएगा। वहीं, नंबर से नाखुश छात्र स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे। जबकि एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंटल एग्जाम दे सकेंगे।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines