CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नए एकेडमिक सेशन 2023-24 के लिए एक सख्त सर्कुलर जारी किया है। बोर्ड ने कहा है कि कुछ स्कूलों ने एक अप्रैल से पहले नया सेशन शुरू कर दिया है।
इसके लिए इन स्कूलों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। एकेडमिक कैलेंडर को हर हाल में अपनाने का निर्देश दिया है।
सब्जेक्ट के साथ ये गतिविधियां भी जरूरी
बोर्ड सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि कम समय सीमा में सिलेबस को पूरा करने के लिए सेशन जल्द शुरू करना गलत है। इससे छात्रों में चिंता और थकान पैदा होती है।
इसके चलते लाइफ स्किल्स, वैल्यू एजुकेशन, हेल्थ और फिजिकल एजुकेशन, वर्क एजुकेशन और कम्युनिटी सर्विस जैसी एक्स्ट्राकरीकुलर एक्टिविटी के लिए काफी कम समय मिलेगा या फिर नहीं ही मिलेगा। छात्रों के जीवन में ये गतिविधियां कोर्स को पूरा करने के बराबर ही महत्वपूर्ण हैं।
यह भी पढ़ें: CBSE Board Exam 2023: सीबीएसई ने कक्षा 10वी, 12वीं के छात्रों के लिए जारी किया जरूरी नोटिस, यहां पढ़ें अपडेट
प्रिंसिपल और स्कूल मैनेजर को चेतावनी
सीबीएसई ने आगे कहा कि बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों और संस्थानों के प्रमुखों को सलाह दी जाती है कि वे हर साल 1 अप्रैल से पहले एकेडमिक सेशन शुरू करने से बचें। एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, सेशन एक अप्रैल से 31 मार्च के बीच होता है।
21 मार्च को खत्म होगी 10वीं की परीक्षाएं
इस समय सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 21 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 5 अप्रैल तक चलेंगी। इस साल 38 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।
अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बोर्ड ने पेपर लीक से संबंधित अफवाहों पर भी दिशा निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व नियमित रूप से YouTube, Facebook, Twitter और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर पेपर लीक के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं। या 2023 परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों तक पहुंच का दावा कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines