CBSE Exam Pattern Latest Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों स्टूडेंट्स के लिए एग्जाम से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। नई खबरों के मुताबिक, बोर्ड ने एग्जाम पेपर्स का पैटर्न बदल दिया है। 2 कक्षाओं का एग्जाम पेपर पैटर्न बदला है। साल 2024-25 के एग्जाम नए पैटर्न के अनुसार ही होंगे।
स्टूडेंट्स इस पैटर्न के बारे में जान लें और नए पैटर्न के हिसाब से ही तैयारी करें, ताकि मौके पर कन्फ्यूजन न हो और पेपर अटेम्पट करने में परेशानी न हो। बताया जा रहा है कि एग्जाम पैटर्न में यह बदलाव CBSE ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के मुताबिक किया है, जिससे स्टूडेंट्स की असेसमेंट और इवैल्यूएशन काफी बेहतर होगी।
इन कक्षाओं का बदला गया एग्जाम पैटर्न
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने 11वीं और 12वीं के एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया है। क्वेश्चन पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) की संख्या बढ़ाई गई है। शॉर्ट आंसर और लॉन्ग आंसर टाइम क्वेश्चन कम हो गए हैं। इनका वेटेज 40 से घटाकर 30 कर दिया गया है। नॉलेज बेस्ड क्वेश्चन की जगह केस स्टडी, सोर्स बेस्ड इंटीग्रेटेड क्वेश्चन पूछे जाएंगे। इनका वेटेज 40 से बढ़ाकर 50 कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, स्टूडेंट्स की एनालिटिकल पॉवर परखने के लिए यह बदलाव किया गया है।
बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर किया था यह बदलाव
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, CBSE के करीब 40 लाख स्टूडेंट्स को 10वीं-12वीं के रिजल्ट का इंतजार है, जिसके मई तक आने की संभावन है। पिछले साल बोर्ड ने साल में 2 बार एग्जाम कराने की घोषणा की थी। साथ ही रिजल्ट के पैटर्न को लेकर भी बड़ा बदलाव किया था। साल 2024 में जो रिजल्ट आएगा, उसमें स्टूडेंट्स ओवरऑल डिविजन (Division), डिस्टिंक्शन (Distinction) या एग्रीगेट मार्क्स नहीं जान पाएंगे। इस बार न टॉपर्स पता चलेंगे और न ही स्टूडेंट्स की अंक प्रतिशतता पता चलेगी।
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
2 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
2 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
3 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
5 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
7 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
9 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
9 days agoCBSE: नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines