CBSE Class 12 Geography 2023 exam analysis: केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की भूगोल परीक्षा आज, 02 मार्च, 2023 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के लिए लाखों छात्र उपस्थित हुए, जो सीबीएसई कक्षा 12 मानविकी स्ट्रीम में एक महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम है।
भूगोल एक स्कोरिंग और आकर्षक विषय है जो अक्सर सीबीएसई सत्र वर्ष में सबसे आसान परीक्षाओं में से एक होता है। आइए जानें 2023 भूगोल कक्षा 12 के पेपर का कठिनाई स्तर – आसान, कठिन या मध्यम?
इन 4 सेक्शन में था पेपर
सीबीएसई 2023 12वीं भूगोल के पेपर की परीक्षा अवधि 3 घंटे थी और कुल अंक 70 थे। पेपर में 30 प्रश्न शामिल थे जो चार सेक्शन में था पेपर-
- खंड ए: 17 MCQ प्रश्न 1 अंक के होते हैं
- खंड बी: 3 शार्ट प्रश्न के प्रत्येक 3 अंक के थे
- खंड सी: 5 लबे प्रश्न प्रत्येक 5 अंकों का
- खंड डी: 2 मैप प्रश्न प्रत्येक 5 अंकों के थे
और पढ़िए –UP B.Ed. 2023: यूपी बीएड के लिए रजिस्ट्रेशन कल होंगे बंद, जानें कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड
जानें एक्सपर्ट की राय
प्रारंभिक प्रतिक्रियाओं के आधार पर, छात्रों ने साझा किया कि कठिनाई का स्तर मध्यम था। प्रश्न ज्यादा कठिन नहीं थे और प्रश्न पत्र में कोई सरप्राइज भी नहीं था। लखनऊ के सीबीएसई स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र प्रखर पांडेय ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था। उन्होंने बताया कि प्रश्न एनसीईआरटी के आधार पर तैयार किए गए थे।
नमिता कलिता, पीजीटी-भूगोल, मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, गुवाहाटी ने साझा किया कि ज्यादातर प्रश्नों में भाषा छात्रों के लिए आसान और मूल्यांकन योग्य थी। केस आधारित प्रश्न आसान थे और छात्रों के लिए सुविधाजनक थे। छात्रों को कुछ एमसीक्यू का जवाब देने में कठिनाई हो सकती है, लेकिन मैप आधारित प्रश्न आसान और परिचित थे। छात्र अलॉटेड समय में पेपर पूरा कर सकते थे।
स्टूडेंट्स की राय
कुछ अन्य छात्रों ने कहा कि उन्हें पेपर कठिन लगा, लेकिन फिर भी वे पेपर को हल करने में सक्षम थे। विशेषज्ञों ने यह भी साझा किया है कि परीक्षा का पेपर प्रकृति में मध्यम था। विशेषज्ञों ने कहा कि अगर छात्र अच्छी तरह से तैयारी करते हैं और सीबीएसई के सैंपल पेपर देखते हैं तो वे पेपर हल करने में सक्षम होते हैं।
हालांकि कुछ छात्रों का कहना था भूगोल का प्रश्नपत्र काफी आसान था। छात्र निर्धारित समय में पूरा कर पाए। ज्यादातर प्रश्न सीधे और सरल थे। छात्र बड़ी आसानी से कर पाए। कथन आधारित प्रश्न काफी अच्छे थे। मैप प्रश्न और सोर्स बेस्ड प्रश्न भी आसान थे। ओवरऑल पेपर बैलेंस्ड है।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
16 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
19 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
5 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
5 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
5 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
6 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines