CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा तिथि पत्र 2023 जारी करने की उम्मीद है। सीबीएसई कक्षा 10, 12 डेट शीट 2023 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in पर उपलब्ध होगी। बोर्ड 15 फरवरी, 2023 से कक्षा 10, 12 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा।
सीबीएसई डेट शीट 2023 कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एक ही दिन जारी की जाएगी। छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध कराए गए सीबीएसई सैंपल पेपर्स 2022-23 का उपयोग करना चाहिए।
CBSE Class 10, 12 Practical Exams 2023
सभी 10वीं और 12वीं के छात्र ध्यान दें कि प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से शुरू होगी वहीं थ्योरी परीक्षा (CBSE 10th, 12th Exam 2023) 15 फरवरी से शुरू होगी। किसी भी तरह की कोई जानकारी या अपडेट के लिए वेबसाइट पर जाकर चेक करते रहें। टाइम टेबल (CBSE 10th,12th Exam 2023 Time table) डाउनलोड करने के लिए नीचे वेबसाइट की लिस्ट को चेक करें।
सीबीएसई टाइम टेबल 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट
CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in खोलें।
- होमपेज पर, ‘मुख्य वेबसाइट’ विकल्प पर क्लिक करें।
- लेटेस्ट @ सीबीएसई सेक्शन में ‘सीबीएसई क्लास 10 डेट शीट 2023’ या ‘सीबीएसई क्लास 12 डेट शीट 2023’ पर क्लिक करें।
- कक्षा 10 या 12 के लिए सीबीएसई डेट शीट 2023 स्क्रीन पर जारी होगी।
- अपने डिवाइस पर सीबीएसई 2023 डेट शीट को डाउनलोड करें और सेव करें।
CBSE 2023 Exam Pattern
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam 2023) में भाग लेने के लिए करीब 34 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया है। आपको जानकारी दे दें कि इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 एक ही टर्म में आयोजित की जाएगी। दो साल बाद सीबीएसई 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 100 प्रतिशत सिलेबस के साथ आयोजित करेगा। हालांकि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के प्रश्न पत्रों में क्रमशः 40 प्रतिशत और 30 प्रतिशत योग्यता आधारित प्रश्न होंगे।
बोर्ड की वेबसाइट cbse.nic.in पर कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए सैंपल पेपर होस्ट कर रही है। छात्र यह भी ध्यान दें कि इससे पहले ही बोर्ड ने 8 दिसंबर को प्रैक्टिकल परीक्षा, इंटरनल परीक्षा आदि के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि प्रैक्टिकल परीक्षा किसी भी हाल में मिस न करें क्योंकि इसके बाद उन्हें अन्य मौका नहीं दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines