CBSE CTET pre admit card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET 2022 के प्री एडमिट कार्ड जारी किए। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा प्री हॉल टिकट अब सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध है।
CTET 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का
डायरेक्ट लिंकपरीक्षा दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक सीबीटी मोड पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सही तिथि और पाली का उल्लेख उम्मीदवार के प्रवेश पत्र पर किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
और पढ़िए – CAT 2022 Result: कैट का रिजल्ट जारी, यहां देखें राज्य-वाइज टॉपर्स समेत सिलेक्शन प्रोसेस
सीबीएसई हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।
और पढ़िए – School Timings: बढ़ती ठंड के चलते इन राज्यों ने स्कूलों के समय में किया बदलाव, यहां करें चेक
जानें मार्किंग
सीटीईटी परीक्षा को पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना आवश्यक है। सामान्य वर्ग के छात्रों को परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत लाना जरूरी है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए यह न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत है।
सीटीईटी दिसंबर 2021 का रिजल्ट 9 मार्च 2022 को जारी किया गया था। इसमें 1892276 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 14,95,511 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें कुल 4,45,467 पास हुए थे।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
23 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines