CBSE Board Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के छात्रों के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा आज, 15 फरवरी से शुरू हो गई है। इस साल 38 लाख से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षा देंगे। इनमें 21,86,940 कक्षा 10 और 16,96,770 कक्षा 12 के छात्र शामिल हैं। सीबीएसई ने इन परीक्षाओं को आयोजित करने के लिए देश भर में और 26 देशों में 7,250 परीक्षा केंद्रों की पहचान की है।
CBSE Board Exam 2023 Exam Dates
10वीं की फाइनल परीक्षाएं 21 मार्च को खत्म होंगी और 12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल तक चलेंगी। सीबीएसई कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा 76 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा 115 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।
सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों के लिए पेपर को लेकर कुछ जरूर गाइडलाइंस हैं। जो स्टूडेंट्स को दिमाग में जरूर रखनी चाहिए ताकि उन्हें एंड मोमेंट पर परेशानी का सामना न करना पड़े. जानते हैं ऐसी ही कुछ जरूरी गाइडलाइंस।
CBSE Board Exam Guidelines 2023
- किसी भी कैंडिडेट को 10 बजे के बाद एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा इसलिए समय से परीक्षा देने जाएं और टाइम से पहले ही केंद्र पहुंच जाएं।
- परीक्षा के लिए जाते समय स्टूडेंट्स स्कूल यूनिफॉर्म ही पहनें और साथ में स्कूल का आईडेंटिटी कार्ड जरूर रखें। इसके साथ ही सीबीएसई ने जो एडमिट कार्ड जारी किया है वो भी साथ जरूर रखें।
- केंद्र में केवल वही स्टेशनरी आइटम ले जाएं जिनकी अनुमति है। कोई भी अतिरिक्त सामान साथ न रखें।
- किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या मोबाइल फोन, जीपीएस, कैलकुलेटर, गैजेट्स, इलेक्ट्रॉनिक घड़िया वगैरह साथ में न रखें।
- एडमिट कार्ड पर दिए नियम ठीक से पढ़ लें और उनका पालन करें।
- किसी भी तरह के अनफेयर तरीके का इस्तेमाल परीक्षा के दौरान न करें और सभी नियमों का ठीक से पालन करें।
- परीक्षा को लेकर किसी प्रकार के रूमर न फैलाएं और न ही किसी तरह की अफवाह का हिस्सा बनें।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
18 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
21 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
5 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
5 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
5 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
6 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines