CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो गया है। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। इस साल सीबीएसई की तरफ से एग्जाम पैटर्न में कई बदलाव किए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से पहले छात्र इसकी डिटेल्स अच्छे से चेक कर लें।
न्यू एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) के तहत स्कूली शिक्षा के साथ-साथ हायर एजुकेशन में भी कई बदलाव किए गए हैं। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी नए नियमों के अनुसार, इस साल बोर्ड रिजल्ट के बाद डिवीजन या डिस्टिंगशन नहीं जारी होगा। इस तरह के कई बदलाव सीबीएसई बोर्ड की तरफ से किए गए हैं। आइए जानते हैं CBSE Board Exam Pattern में क्या-क्या बदलाव हुए हैं।
नहीं आएगी मेरिट लिस्ट
सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का सिर्फ रिजल्ट जारी होगा। 10वीं और 12वीं दोनों क्लास के लिए मेरिट लिस्ट या टॉपर्स की लिस्ट नहीं जारी होगी। सीबीएसई ने बताया कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि छात्रों के बीच किसी तरह की कोई प्रतिस्पर्धा ना रहे। बता दें कि छात्रों के आत्महत्या की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए भी इस तरह का फैसला लिया गया है।
यही वजह है कि पिछले साल सीबीएसई बोर्ड की तरफ से कोई टॉपर्स लिस्ट भी जारी नहीं हुई थी। इससे पहले साल 2020 और 2021 की बोर्ड परीक्षाएं कोरोना वायरस के चलते रद्द हो गई थीं। दोनों साल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों को पास किया गया था। अब NEP 2020 के आधार पर मार्किंग सिस्टम में बदलाव किए जा रहे हैं। सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर एग्जाम डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
खत्म हुआ डिवीजन सिस्टम
सीबीएसई बोर्ड की ओर से हाल ही में एक अहम फैसला लिया गया। सीबीएसई के बोर्ड परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने जानकारी दी कि CBSE Board की तरफ से अब डिवीजन या डिस्टिंगशन नहीं जारी होगा। छात्रों का रिजल्ट सीधे जारी होगा. इसमें किसी भी छात्र के रिजल्ट में 1st, 2nd और 3rd डिवीजन नहीं लिखा होगा। बता दें कि 75 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वालों को डिस्टिंगशन के दायरे में रखा जाता है, लेकिन सीबीएसई बोर्ड ने इस नियम को भी खत्म कर दिया है।
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
2 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
5 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines