CBSE Board Exam 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा देश भर में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज साइंस का पेपर आयोजित किया गया। ये पेपर सुबह 10:30 बजे से शुरू हुआ और दोपहर 1:30 बजे खत्म हुआ। पेपर को हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे का सामय दिया गया था।
साइंस एक बेहद महत्वपूर्ण विषय है और इसकी हर छात्र अच्छे से तैयारी करता है। साइंस का पेपर 5 सेक्शन में बंटा हुआ था। जिसमें पहले सेक्शन में ऑबजेकिटिव सवाल थे जिनके एक नंबर मिलने वाले थे।
इसी प्रकार बी सेक्शन में 2 नंबर के छोटे-छोटे सवाल थे। वहीं सी सेक्शन में 3 नंबर के थोड़े लंबे सवाल थे। सेक्शन डी में बड़े सवाल थे जिनके 5 नंबर हर सवाल के मिलने थे। वहीं आखिरी सेक्शन में 3 केस स्टडी थी जिनके 4 नंबर थे।
पेपर पर छात्रों की राय
साइंस के पेपर को लेकर छात्रों की राय बंटी हुई है। कई स्टूडेंट्स के मुताबिक ये आसान था वहीं कई के मुताबिक ये मध्यम स्तर का था। हालांकि प्रश्न ज्यादातर एनसीईआरटी आधारित थे, लेकिन कुछ छात्रों को पेपर लंबा लगा। 5 सेक्शन में से सेक्शन-डी अन्य सेक्शन की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण था। जबकि सेक्शन-ए सबसे आसान था।
मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र पुलकित कहते हैं कि’कठिनाई के स्तर पर पेपर औसत था। हालांकि, अगर आपने एनसीईआरटी की किताब को पूरी तरह से नहीं पढ़ा है, तो आपको पेपर थोड़ा पेचीदा लग सकता है।’
पेपर पर एक्सपर्ट की राय
मोनिका खन्ना जो कि साइंस में टीजीटी हैं उनके मुताबिक पेपर को हल करने के लिए छात्रों को विषय का अच्छी समझ होना जरुरी थी। हालांकि उनका ये भी मानना है कि ज्यादातर सवाल एनसीआरटी से ही थे ऐसे में पेपर में अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
2 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
2 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
2 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
7 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
7 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
9 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
12 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
12 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines