Mohnish Pabrai Success Story: कहते हैं कि किसी इंसान को आगे बढ़ने के लिए मेहनत तो करनी ही पड़ती है, लेकिन कब और कितनी कामयाबी मिलेगी, ये उसके मेहनत के तरीके पर निर्भर करता है। हालांकि, ये बात पूरी तरह से सही भी नहीं है। आप किसी को कॉपी करके उसके आइडिया लेकर क्या पैसा कमा सकते हैं? इस बात को मुंबई में जन्में मोहनिश पबरई ने सही साबित कर दिया है। उन्होंने पहले यूएस में जॉब की, फिर खुद की टेक कंसल्टिंग कंपनी खोली की। अपने आप में अलग तरीके के लिए आज मोहनिश, शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक और ‘कॉपीकैट करोड़पति’ के नाम से मशहूर हैं।
मोहनिश पबरई शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक और कॉपीकैट करोड़पति के नाम से मशहूर हैं। उनके पास आज 1200 करोड़ से अधिक का एसेट शेयरों में है। मोहनिश पबरई के पास इंडियन मार्किट में केवल 3 ही कंपनियों के शेयर हैं। इन तीन कंपनियों के नाम एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज, रेन इंडस्ट्रीज और सनटेक रियल्टी हैं। Trendlyne के मुताबिक, इन तीनों शेयरों में मोहनिश के पास क्रमश: 387.6 करोड़ रुपये, 487.3 करोड़ रुपये और 354.9 करोड़ रुपये का निवेश है।
इन लोगों की किया था कॉपी
बता दें मोहनिश पबरई ने बर्कशायर हाथवे के संस्थापक वॉरेन बफे और इसी कंपनी के वाइस चेयरमैन चार्ली मंगर को कॉपी किया है। उन्होंने शेयर में पैसा लगाने, बिजनेस चलाने या फिर कहां इन्वेस्टमेंट ना करने जैसी चीजें इन लोगो को देखकर कॉपी किया हैं। पबरई ने वॉरेन बफे के साथ डिनर के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर 6 लाख डॉलर उड़ा दिए थे। सबसे मजेदार बात यह है कि वे मानते हैं कि वह ‘बेशर्म कॉपीकैट’ हैं।
पबरई का कहना है कि, “मेरे जीवन में सबकुछ नकल किया हुआ है, मेरे पास कोई मौलिक विचार नहीं है।” हालांकि, पबरई ये जरूरी समझते हैं कि उन्हें इन दिग्गजों के किन आइडिया को कॉपी करना है।
पहला धमाकेदार प्रॉफिट
मोहनिश पबरई ने 1991 में एक आईटी कंसल्टिंग कंपनी ट्रांसटेक बिजनेस की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने इस कंपनी 2 करोड़ डॉलर में बेच दिया। इसी साल उन्होंने पबरई इन्वेस्टमेंट फंड की शुरुआत की जिसका शुरुआती निवेश 10 लाख डॉलर था। वहीं, इस दौरान S&P 500 यानी यूएस 500 सबसे बड़ी कंपनियों के शेयरों ने सम्मिलित रूप से केवल 77 फीसदी का प्रॉफिट दिया है।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
1 day agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
6 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
7 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
10 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines