अमेरिका में जिस निकिता राव गोडिशाला की हत्या कर दी गई, उसके पिता ने आरोप लगाया है कि पैसों के विवाद की वजह से उनकी बेटी को मार दिया गया. 27 साल की निकिता की अमेरिका में हत्या कर दी गई थी. पुलिस का मानना है कि यह हत्या उसके पूर्व बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा ने की है. अर्जुन शर्मा ने ही पुलिस को निकिता के गायब होने की जानकारी दी थी, उसके बाद उसी दिन वह अमेरिका से भागकर भारत आ गया.
कौन था अर्जुन शर्मा
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने निकिता के पिता आंनद गोडिशाला के हवाले से लिखा है कि निकिता की हत्या का संदिग्ध आरोपी अर्जुन उसका बॉयफ्रेंड नहीं था. उन्होंने बताया कि वह दो दूसरे लोगों के साथ एक ही अपार्टमेंट में रहते थे. निकिता के पिता ने बताया, ‘मेरी बेटी चार साल पहले कोलंबिया गई थी. वह वहां काम कर रही थी. वह उसका एक्स रूममेट था. यह कहना सही नहीं कि वह उसका बॉयफ्रेंड था.’
यह भी पढ़ें : एक्स गर्लफ्रेंड का मर्डर कर अमेरिका से भागा, उसी के फ्लैट में मिली लाश, पुलिस ने तमिलनाडु से दबोचा
पैसों को लेकर विवाद
निकिता के पिता के मुताबिक, इस हत्या के पीछे पैसों का विवाद था ना कि उनके बीच रिलेशनशिप को लेकर कोई झगड़ा था. उस घर में चार लोग रहते थे. मेरी बेटी से वह बहुत सारे पैसे लेते रहता था. जब उसने उसके भारत लौटने से पहले पैसे लौटाने को कहा तो उसने उसे मार दिया और भाग गया. कई मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए आनंद ने कहा कि उनकी बेटी को पता चल गया था कि अर्जुन ने कई लोगों से पैसे उधार ले रखे हैं और वह भारत भागने की प्लानिंग कर रहा है.
निकिता की कजिन ने भी शिकायत
निकिता की कजिन सरस्वती गोडिशाला ने भी अमेरिका में भारतीय दूतावास में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में बताया गया है कि मर्डर से पहले अर्जुन उससे कितने पैसे ले गया था. मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि मर्डर से पहले अर्जुन ने 4,500 यूएस डॉलर यानी 4.07 लाख रुपए उधार लिए थे. उसने 3,500 यूएस डॉलर लौटा दिए थे, लेकिन फिर से 1,000 डॉलर मांगे थे, लेकिन उसे मना कर दिया गया.
बता दें, निकिता फरवरी 2025 से Vheda Health में बतौर डेटा और स्ट्रैटेजी एनालिस्ट के रूप में काम कर रही थीं. वह एलिकॉट सिटी, मैरीलैंड में अकेले रहती थी. Vheda Health से पहले निकिता एक साल से ज्यादा समय तक मैनेजमेंट साइंसेज फॉर हेल्थ में डेटा एनालिसिस और विज़ुअलाइज़ेशन स्पेशलिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं. उससे पहले, जून 2022 से मई 2023 के बीच यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड, बाल्टीमोर काउंटी में थीं.
भारत में, निकिता ने कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज हॉस्पिटल्स में डेढ़ साल तक क्लिनिकल फार्मासिस्ट इंटर्न और फिर दो साल तक क्लिनिकल डेटा स्पेशलिस्ट के तौर पर काम किया. निकिता ने जून 2015 से सितंबर 2021 तक जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में फार्मेसी की पढ़ाई की थी. फिर यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड, बाल्टीमोर काउंटी से हेल्थ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में मास्टर्स करने के लिए US चली गईं.
संबंधित खबरें
बिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
4 hrs agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
2 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
2 days agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
5 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
5 days agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
5 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines