बेंगलुरु के सूरज शिवन्ना और गानवी की 29 अक्तूबर को शादी हुई. उस वक्त शायद ही किसी ने सोचा होगा जिस जोड़े ने सात जन्म साथ रहने का वादा किया है, उनका सफर महज दो महीने में इस कदर खत्म होगा. यह नवविवाहित जोड़ा, जो हनीमून के लिए श्रीलंका गया था, झगड़ों के ऐसे भंवर में फंसा कि पहले पत्नी ने सुसाइड कर लिया और फिर पति ने जान दे दी. इस दुखद कहानी में अब एक मां अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है.
शादी के बाद सूरज और गानवी हनीमून के लिए श्रीलंका गए थे. लेकिन, वहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिसकी वजह से हनीमून से बीच में ही लौट आए. वे हनीमून से पिछले हफ्ते ही बेंगलुरु लौटे थे. फिर मंगलवार को गानवी ने बेंगलुरु में सुसाइड की कोशिश की. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया गया और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया. तीन दिन बाद गुरुवार को उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें : रेंट मांगने गई थी मालकिन… कपल ने प्रेशर कूकर सिर पर मारा, फिर लाल रंग के सूटकेस में भर दिया शव
गानवी की मौत के बाद, उसके माता-पिता की शिकायत के आधार पर सूरज के खिलाफ कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था. गानवी के परिवार का दावा है कि वे 26 वर्षीय गानवी को वापस अपने घर ले आए थे. परिवार का आरोप है कि गानवी का ससुराल वालों ने अपमान किया था.
उसकी मौत के बाद, गानवी के परिवार ने बेंगलुरु में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में शिवन्ना और उसके परिवार के सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया गया. उन्होंने उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए गानवी के ससुराल के घर के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया.
यह भी पढ़ें : जब एक चूहा सिखा गया जिंदगी का सबक, जानिए- पुतिन कैसे बने एक जासूस से राष्ट्रपति
शहर में कड़े विरोध का सामना करने पर शिवन्ना और उसकी मां जयंती नागपुर चले गए. वहां शनिवार को एक होटल में सूरज का शव पंखे से लटका मिला. सूरज के भाई संजय शिवन्ना ने सुसाइड के बारे में नागपुर पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने होटल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सूरज की मां ने भी इस दौरान सुसाइड की कोशिश की. लेकिन उनकी जान तो बच गई, पर स्थिति गंभीर बनी हुई है. अभी उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां वह जिंदगी के लिए लड़ रही हैं.
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
1 day agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
2 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
2 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
4 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
5 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
5 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, पांच जिलों में एंट्री पर रोक
5 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू
6 days ago'वॉयस ऑफ हिंद' आतंकी साजिश मामले में ISIS के 4 सदस्यों पर बड़ा एक्शन
6 days agoदिल्ली के द्वारका इलाके में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति मौके से फर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines