उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हत्या का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां तीन दोस्तों ने एक व्यक्ति की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उन्हें डर था कि वह अमीर बनने के लिए उनमें से एक की ‘बलि’ दे देगा. यह बात उनसे किसी तांत्रिक ने बताई थी. जिसके बाद इन्होंने मिलकर एक व्यक्ति कि गैस सिलेंडर से मारकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को आग के हवाले कर दिया.
पुलिस ने बताया कि 35 साल के ऑटो रिक्शा चालक नवीन उर्फ नंदू अक्सर दिल्ली में तांत्रिक के पास जाता था. मंगलवार को वह अपने तीन ऑटो चालक दोस्तों पवन, सागर और नसीम को अपने साथ ले गया था. इस दौरान दोस्तों ने तांत्रिक को नंदू से यह कहते सुना कि अगर वह ‘बलि’ के रूप में अपने किसी करीबी को मार देता है, तो वह बहुत जल्दी बहुत अमीर बन सकता है. नंदू ने तब पूछा कि क्या किसी दोस्त को मारना बलि माना जाएगा, और तांत्रिक ने हां में जवाब दिया.
फिर उसी शाम, चारों दोस्त सागर के घर पर शराब पी रहे थे. तभी नंदू से तांत्रिक ने जो कहा था, उस बात को लेकर उनके बीच बहस छिड़ गई. इस डर से कि वह तांत्रिक की बात पर अमल कर सकता है, तीनों दोस्तों ने नंदू के सिर और पीठ पर गैस सिलेंडर से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इसके बाद तीनों ने नंदू के शव को कंबल में लपेटा, उसे उसके ऑटो रिक्शा में रखा और गाजियाबाद की एक सुनसान जगह पर ले गए. वहां पहुंचने के बाद, उन्होंने ऑटो और नंदू के शरीर पर तेल डाला और आग लगा दी.
बुधवार को पुलिस को झुलसा हुआ शव बरामद किया गया और एक FIR दर्ज की गई. पुलिस ने जांच में पाया कि नंदू की हत्या उसके दोस्तों ने की है और वो तीनों फरार हो गए हैं. सागर और पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है, और नसीम की तलाश जारी है.
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
3 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
3 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
4 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
6 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
6 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
7 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, पांच जिलों में एंट्री पर रोक
7 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू
7 days ago'वॉयस ऑफ हिंद' आतंकी साजिश मामले में ISIS के 4 सदस्यों पर बड़ा एक्शन
8 days agoदिल्ली के द्वारका इलाके में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति मौके से फर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines