दिल्ली के लक्ष्मी नगर में कुछ युवकों ने एक परिवार पर हमला कर दिया. उन्होंने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की, उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की और उनके बेटे को सड़क पर निर्वस्त्र कर पीटा. घटना 2 जनवरी की बताई जा रही है. इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. पुलिस ने बताया कि राजेश गर्ग नाम का युवक अपनी पत्नी के साथ अपने घर के बेसमेंट में एक जिम चलाते हैं. गर्ग ने आरोप लगाया कि जिम के केयरटेकर सतीश यादव ने उन्हें धोखा देकर उनके जिम पर कब्जा कर लिया.
2 जनवरी को, जब गर्ग और उनकी पत्नी पानी लीक देखने के लिए बेसमेंट में गए तो तभी यादव और कुछ अन्य लोग भी वहां पहुंच गए. सीटीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक कार में सवार होकर 3-4 लोग आते हैं. यह कार स्पीड से आती है और पीड़ितों के घर के सामने आकर रुकती है. तभी एक-एक करके उससे लोग उतरते हैं और परिवार के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं.
पीड़ित गर्ग ने बताया कि उन लोगों ने उन्हें घूंसे और लातें मारीं. उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की. साथ ही बताया कि जब उनका बेटा आया तो उन लोगों ने उसे भी पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. फिर उसे घर के बाहर सड़क पर ले जाकर उसे निर्वस्त्र कर दिया. एफआईआर में गर्ग की पत्नी ने कहा कि पुरुषों ने उनके बाल खींचे, उनके चेहरे पर मुक्के मारे, लातें मारीं और उन्हें घर के बाहर सड़क पर धक्का दिया.
आरोपी सतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. तीन अन्य आरोपी विकास यादव, शुभम यादव और ओमकार यादव अभी फरार चल रहे हैं.
गर्ग की पत्नी ने कहा कि उन्होंने सतीश यादव को जिम के केयरटेकर के रूप में काम पर रखा था. उसे कभी भी मालिकाना हक नहीं दिया था. उन्होंने आरोप लगाया कि जब उसने मालिकाना हक जताया तो उसे जिम छोड़ने को कहा गया. इस पर पहले भी वह कई बार हिंसक व्यवहार कर चुका है.
महिला ने एफआईआर में कहा कि वे मेरे पति को घसीटकर जिम में ले गए, उसके कपड़े उतारे और लोहे की रॉड से पीटा.
उनके बेटे के सिर में चोट आई हैं और एक दांत टूट गया. गर्ग के चेहरे पर सूजन है, मुंह खोलने में दिक्कत हो रही है और चेहरे व माथे पर चोट के निशान हैं.
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
6 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
9 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
11 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
23 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
2 days agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
5 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
5 days agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
6 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines