बिहार में एक अनोखा स्कैम सामने आया था. जिसमें कहा गया था कि एक महिला को प्रेगनेंट करने पर 10 लाख रुपए तक मिल सकते हैं. इसका विज्ञापन सोशल मीडिया पर ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब’ के नाम से डाले गए. इसके नाम पर लोगों से रजिस्ट्रेशन फीस ली गई, कई लोग इसके शिकार हुए. यह स्कैम पुराना है, जिसका कई महीनों पहले खुलासा हुआ था. लेकिन पुलिस की ताजा कार्रवाई से सामने आया है कि इसके नाम पर बिहार में अभी भी ठगी जारी है. कई लोगों ने इस स्कैम में फिर फंसकर अपने रुपए गंवाए हैं.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार की नवादा साइबर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यह गिरोह निसंतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करने, सस्ते लोन और फर्जी नौकरियों के नाम पर लोगों को ठग रहा था. पुलिस ने इस मामले में नवादा निवासी रंजन कुमार को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है.
ठगों ने ‘प्लेबॉय सर्विस’, ‘धनी फाइनेंस’ और ‘एसबीआई सस्ता लोन’ जैसे भ्रामक विज्ञापनों के सहारे लोगों को ठगा है. इसके लिए वे फेसबुक और व्हाट्सएप पर इन विज्ञापनों को शेयर करते थे. जिन्हें देखकर लोग इनकी बातों में फंस जाते थे.
उन विज्ञापनों को देखकर संपर्क करने वालों से ये लोग कहते थे कि अगर वे किसी निसंतान महिला को प्रेग्नेंट करते हैं, तो उन्हें 10 लाख रुपये दिए जाएंगे. साथ ही यह भी कहा जाता था कि अगर वे प्रेग्नेंट नहीं कर पाते हैं तो उन्हें आधी रकम तो जरूर दी जाएगी. इनके जाल में फंसने वालों को ये लोग महिला मॉडलों की तस्वीरें भेजते थे.
ठगी की शुरुआत तब होती थी जब पीड़ितों से रजिस्ट्रेशन फीस, होटल का खर्च और अन्य फीस के नाम पर पैसे मांगे जाते थे. यह वसूली तब तक जारी रहती थी जब तक पीड़ित को यह अहसास न हो जाए कि वह ठगा जा रहा है. बदनामी के डर से ज्यादातर पीड़ितों ने पुलिस से संपर्क भी नहीं किया.
पुलिस ने जिस रंजन कुमार और नाबालिग को पकड़ा है, उनके पास से ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक, पहले भी नवादा जिले में ऐसे सामने सामने आए थे.
संबंधित खबरें
दिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
11 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
11 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
5 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
5 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines