Zomato CEO News: जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने एक बड़ा दांव खेला है। फूड सेक्टर में धमाल मचाने के बाद अब वह फ्लाइट पर सवार हो गए हैं। उन्होंने एलएटी एयरोस्पेस में 20 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। यह एक नया स्टार्टअप है जिसकी स्थापना जोमैटो की पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) सुरोभी दास ने दीपिंदर गोयल के साथ मिलकर की है। दास कंपनी का ऑपरेशंस संभालेंगी जबकि जबकि गोयल गैर-कार्यकारी भूमिका में काम करेंगे।
छोटे विमान बनाएगी कंपनी
दीपिंदर गोयल के इस नए दांव की जानकारी ET ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दास और गोयल दोनों ही स्टार्टअप के फाउंडर हैं। लेकिन दीपिंदर गोयल की भागीदारी निवेश और गैर-कार्यकारी भूमिका में स्टार्टअप को सलाह देने की होगी। LAT एयरोस्पेस 24 सीटों वाले लो-कॉस्ट शॉर्ट टेकऑफ और लैंडिंग (STOL) विमान विकसित करने पर काम करेगा। ये विमान क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
इंजीनियरों की होगी हायरिंग
कंपनी वर्तमान में 50 मिलियन डॉलर की सीड फंडिंग जुटाने के लिए बातचीत कर रही है। कंपनी फिलहाल ऐरोडायनामिक्स, मटेरियल साइंस और हाइब्रिड प्रोपल्शन जैसे क्षेत्रों में इंजीनियरों को नियुक्त करने की भी योजना बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यह स्टार्टअप एयर-टैक्सी फर्मों से अलग है। LAT एयरोस्पेस ऐसे विमान बनाने पर विचार कर रहा है, जिनकी रेंज 1500 किलोमीटर तक हो।
इन्हें चुनौती देगी LAT
शॉर्ट टेकऑफ और लैंडिंग (STOL) विमान छोटे विमान होते हैं, जिन्हें ऑपरेट करने के लिए छोटे रनवे की आवश्यकता होती है। इन विमानों का टेकऑफ और लैंडिंग कॉम्पैक्ट एयर-स्टॉप में होगी। इसके लिए पार्किंग स्पेस से बड़ी जगह की जरूरत नहीं होगी, इसलिए जटिल हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी। एयर टैक्सियों के विपरीत, जिन्हें छोटे अंतर-शहरी यात्राओं के लिए डिजाइन किया गया है, STOL विमान लंबे इंटर-सिटी रूट्स के लिए हैं। इस मॉडल के साथ, LAT एयरोस्पेस का लक्ष्य ATR और बॉम्बार्डियर जैसे प्रमुख विमान निर्माताओं के साथ प्रतिस्पर्धा करना है, जिनके विमानों का उपयोग इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी भारतीय एयरलाइनों द्वारा किया जाता है।
2023 में छोड़ दी थी Zomato
सुरोभी दास ने नवंबर 2023 में जोमैटो छोड़ दी थी। वहां अपने कार्यकाल के अंत में, उन्होंने जोमैटो के क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट में काम किया। इस भूमिका में उन्होंने मार्केट का विस्तार करने और नई कैटेगरी जोड़ने पर ध्यान केंद्रित किया। वह एक दशक से अधिक समय तक जोमैटो के साथ रहीं। उन्होंने 2011 में कंपनी में अपना करियर शुरू किया था। जोमैटो में शामिल होने से पहले दास ने बैन एंड कंपनी में एक सलाहकार के रूप में काम किया।
संबंधित खबरें
दिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
58 mins agoJio IPO: मार्केट एक्सपर्ट ने बताया क्यों करें जियो आईपीओ में निवेश?
1 hr agoसरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी का ऐलान
1 hr ago3.8 फिटमेंट फैक्टर पर बनी बात तो 69000 रुपये होगी न्यूनतम बेसिक सैलरी!
2 hrs agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
3 hrs ago21 अक्टूबर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का आखिरी मौका, तुरंत करें ये काम
7 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जानें कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता
8 hrs agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
8 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
9 hrs agoविजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines