हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हड़ताल से घबराईं कंपन‍ियां! Zomato-Swiggy ने क‍िया बड़ा ऐलान, डिलीवरी पार्टनर्स के इंसेंट‍िव बढ़ाए, द‍िए कई लुभावने ऑफर

इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (IFAT) से जुड़े प्लेटफॉर्म-बेस्ड डिलीवरी वर्कर के हड़ताल के बीच Zomato और Swiggy ने अपने डिलीवरी पार्टनर्स की शर्तें मान ली हैं और उनकी पेडआउट के साथ इंसेंटिव भी बढ़ा दिए हैं.

विज्ञापन
ड‍िलीवरी पार्टनर्स को लुभाने की कोश‍िश करते हुए बढ़ाई इनकम

31 दिसंबर को डिलीवरी वर्कर्स ने हड़ताल की घोषणा की थी. इसी बीच Zomato, Swiggy ने बेहतर सैलरी और इंश्योरेंस के लिए विरोध कर रहे गिग वर्कर्स के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर इंसेंटिव शुरू करने की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही उनके ल‍िए पेडआउट बढ़ाने का ऐलान भी क‍िया है. बता दें क‍ि 31 द‍िसंबर, साल के व्‍यस्‍तम द‍िनों में एक है और ऐसे में अगर ड‍िलीवरी पार्टनर्स हड़ताल जारी रखते हैं तो भारी नुकसान हो सकता है

डिलीवरी एजेंटों का कहना है कि सड़कों पर 14 से 16 घंटे बिताने के बाद भी वे पर्याप्त कमाई नहीं कर पाते हैं और आर्थिक रूप से परेशान हैं. डिलीवरी एजेंटों ने यह भी कहा है कि जब कोई कस्टमर ऑर्डर कैंसिल करता है, तो उन्हें इसके नतीजे भुगतने पड़ते हैं. डिलीवरी वर्कर बेहतर काम करने की स्थिति, बीमा, अपनी सैलरी में बढ़ोतरी, सोशल सिक्योरिटी की कमी का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें : 24 ट्रेनों का टाइम बदला, न‍िकलने से पहले चेक कर लें

विज्ञापन

Zomato और स्‍व‍िगी ने ड‍िलीवरी पार्टनर्स को द‍िया ये ऑफर

न्यू ईयर ईव की रात ऑर्डर वॉल्यूम साल में सबसे ज्यादा होता है.इसल‍िए फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स जैसे Zomato, Swiggy, Blinkit, Zepto, Instamart पर इस हड़ताल का भारी असर हो सकता है. TGPWU, IFAT और Gig & Platform Service Workers Union ने अपने संयुक्त बयान में कहा कर कहा है क‍ि 31 दिसंबर 2025 को सभी गिग, प्लेटफॉर्म, ऐप-बेस्ड और फ्रीलांस वर्कर्स से उन्‍होंने ये अपील की है कि वे हड़ताल में साथ दें.

यह भी पढ़ें : Aadhaar-PAN ल‍िंक की आख‍िरी डेट आज, डेडलाइन मिस कर तो क्या होगा? जानें

विज्ञापन

ऐसे में जोमैटो ने पीक आवर (शाम 6 बजे से रात 12 बजे) के दौरान हर ऑर्डर पर 120 से 150 तक कमाई का ऑफर द‍िया है. ऑर्डर वॉल्‍यूम के आधार पर पूरे द‍िन में 3000 रुपये तक की संभाव‍ित इन‍िंग्‍स हो सकती हैं. फ‍िलहाल ऑर्डर कैंसिलेशन और डिनायल पर पेनल्टी हटाई गई है. लेक‍िन ये स‍िर्फ फ‍िलहाल के ल‍िए है.

दूसरी ओर स्‍व‍िगी ने भी अपने ड‍िलीवरी पार्टनर्स को 31 दिसंबर और 1 जनवरी मिलाकर 10000 तक कमाने का मौका द‍िया है. न्यू ईयर ईव की छह घंटे की पीक विंडो (6pm-12am) में 2000 तक की कमाई का मौका है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola