Binance Founder Changpeng Zhao Jailed: अगर कोई भी व्यक्ति किसी कानून का उल्लंघन करने पर दोषी पाया जाता है तो उसे सजा होती है चाहे वह कोई कोठी में बैठा अमीर बिजनेसमैन हो या छोटी-सी झोपड़ी में रहने वाला गरीब। इस बीच क्या आप जानते हैं कि देश का सबसे अमीर कैदी कौन है? हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के फाउंडर और सीईओ को जेल जाना पड़ा और उनकी नेट वर्थ जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
क्रिप्टो इंडस्ट्री के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति
आपको बता दें कि दुनियाभर के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस के फाउंडर और सीईओ चांगपेंग झाओ को चार महीने के लिए जेल की सजा सुनाई गई है। उन्हें अमेरिकी एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिबंध कानूनों के उल्लंघन के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के फाउंडर एक टाइम पर क्रिप्टो इंडस्ट्री के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति थे। इस बीच वह एफटीएक्स के सैम बैंकमैन-फ्राइड के बाद जेल की सजा पाने वाले दूसरे मेजर क्रिप्टो बॉस बन गए।
चांगपेंग झाओ की नेट वर्थ कितनी है?
चांगपेंग झाओ पूरे अमेरिका और शायद दुनियाभर में भी जेल जाने वाले सबसे अमीर व्यक्ति हैं। दरअसल, ब्लूमबर्ग के मुताबिक उनकी व्यक्तिगत संपत्ति $43 बिलियन यानी 35 खरब 89 अरब 79 लाख रुपये है जिसमें बताया गया है कि चल रहे क्रिप्टो बुल रन के बीच जेल जाने के दौरान उनकी नेट वर्थ और भी बढ़ सकती है।
तीन साल से ज्यादा सजा की थी मांग
ऐसा रिपोर्ट किया गया कि 47 साल के सीईओ ने बीते साल बाइनेंस का सीईओ पद छोड़ दिया था लेकिन कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में उनके कई करीबी दोस्त शामिल थे। उन्होंने बाइनेंस में लगभग 90 फीसदी हिस्सेदारी भी बरकरार रखी है। सिएटल में अमेरिकी जिला न्यायाधीश रिचर्ड जोन्स ने चांगपेंग झाओ के लिए काफी कम जेल की सजा सुनाई जबकि प्रॉसिक्यूटर्स ने तीन साल से ज्यादा की सजा की मांग की थी।
यह भी पढ़ें: RBI ने लोन से जुड़े नियमों में किया बदलाव, फर्जी ब्याज पर लिया बड़ा एक्शन
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
11 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
11 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
14 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
15 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
16 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
17 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
18 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
18 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
19 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines