नई दिल्ली: सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो लिमिटेड (Wipro Limited) ने अपने कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने अपने 300 कर्मचारियों को निकाल दिया है। दरअसल, वह कंपनी में रहते हुए अपने प्रतिद्वंदियों के लिए काम करते पाए गए। विप्रो के चेयरमैन ऋषद प्रेमजी (Rishad Premji) ने बुधवार को कहा कि कंपनी ने पाया कि उसके 300 कर्मचारियों ने एक ही समय में उसके एक प्रतियोगी के साथ काम किया था और ऐसे मामलों में उनकी सेवाओं को समाप्त करके कार्रवाई की गई है। वह ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए ) में राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन में बोल रहे थे।
अभी पढ़ें – Bank Holidays 2022: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, सामने आई छुट्टियों की पूरी लिस्ट, देखें
रोजगार में ईमानदारी का उल्लंघन किया
आगे अपने संबोधन में चेयरमैन ने कहा आज विप्रो के लिए काम करने वाले कुछ ऐसे लोग हैं जो हमारे एक प्रतियोगी के लिए सीधे तौर पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा हमने पिछले कुछ महीनों में ऐसे 300 लोगों की खोज की और उनकी सेवाएं समाप्त कर दी। उन्होंने कहा ऐसे लोगों को उनके रोजगार में ईमानदारी के उल्लंघन करने के लिए निकाला गया।विप्रो में किसी के लिए विप्रो और प्रतियोगी XYZ के लिए काम करने के लिए कोई जगह नहीं है और अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभी पढ़ें – WhatsApp KBC Fraud: 25 लाख रुपये के लॉटरी ऑफर के झांसे में न आएं, पुलिस ने कही ये बात
जानें मूनलाइटिंग क्या है
विप्रो की इस बड़ी कार्रवाई के बाद ‘मूनलाइटिंग’ (Moonlighting) का विषय बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, जब कोई कर्मचारी अपनी नियमित नौकरी के साथ ही चोरी-छिपे दूसरी जगह भी काम करता है तो उसे तकनीकी तौर पर ‘मूनलाइटिंग’ कहा जाता है। बता दें कि विप्रो चेयरमैन ने पिछले महीने ट्विटर पर कहा था ”सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों में मूनलाइटिंग करने वाले कर्मचारियों के बारे में बहुत सारी बातें सामने आ रही हैं। यह सीधे और स्पष्ट तौर पर कंपनी के साथ धोखा है।” इस टिप्पणी के बाद एक नई बहस शुरू हो गई थी। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इन्फोसिस ने कंपनी में नौकरी के साथ अन्य कार्य करने वाले कर्मचारियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतवानी दी थी।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
11 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
15 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
16 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
18 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
19 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
21 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
22 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines