Nepal Help In Tomato Crisis: टमाटर की बढ़ती कीमतों से निजात पाने में भारत की मदद के लिए नेपाल ने हाथ बढ़ाया है। भारत ने नेपाल से टमाटर का आयात भी शुरू कर दिया है। इसके बदले में नेपाल ने भारत सरकार को पत्र लिखकर बदले में चावल और चीनी की मांग की है।
नेपाल अपनी चावल की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत पर अत्यधिक निर्भर है। भारत सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत से 1.4 मिलियन टन चावल (1.38 मिलियन टन गैर-बासमती और 19,000 टन बासमती चावल) आयात किया, जो रिकॉर्ड पर सबसे अधिक आयात है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में औंधे मुंह गिरेंगे टमाटर के दाम, अब सिर्फ इतने रुपये किलो बिकेगा
बताया गया है कि भारत की ओर से चावल का निर्यात बंद करने के तुरंत बाद, नेपाल में चावल की खुदरा कीमतें 200 रुपये से 250 रुपये प्रति 25 किलोग्राम तक बढ़ गईं। त्योहारी सीजन नजदीक आते ही पड़ोसी देश में कीमतें और बढ़ने की भी आशंका है, इसलिए नेपाल ने भारत से टमाटर के बदले चावल और चीनी की मांग की है।
वित्त मंत्री ने टमाटर को लेकर संसद में दिया था ये आश्वासन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देते हुए बताया कि देशभर में बढ़ती कीमतों के बीच भारत ने नेपाल से टमाटर का आयात शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि नेपाल से टमाटर की पहली खेप वाराणसी, लखनऊ और कानपुर सहित उत्तर भारतीय शहरों तक पहुंचने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Tomato benefits: क्यों जरूरी है लाल टमाटर का सेवन? ये बीमारियां होती हैं दूर
बोलीं- दिल्ली एनसीआर में 70 रुपये तक हो जाएंगी टमाटर की कीमतें
केंद्रीय मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की कीमतें 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि नेपाल के अलावा महाराष्ट्र और कर्नाटक से केंद्र सरकार टमाटर खरीद रही है और उन्हें NAFED और अन्य सहकारी समितियों के माध्यम से दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में वितरित कर रही है।
बता दें कि पिछले तीन महीनों में, थोक बाजार में टमाटर की कीमतें 1,400% से अधिक बढ़कर रिकॉर्ड 140 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं। किसानों ने खराब बारिश, उच्च तापमान और फसल पर वायरस के प्रकोप समेत अन्य कारणों का हवाला दिया है। कुछ राज्यों में तो टमाटर की कीमतें 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गईं।
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
3 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
5 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
6 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
9 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
9 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
12 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
14 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
15 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
18 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines