Indias richest Homeopathy Doctor: यदि आपसे पूछा जाए कि देश का सबसे अमीर होम्योपैथी (Homeopathy) डॉक्टर कौन है , तो क्या आप इसका सही जवाब दे पाएंगे? शायद नहीं। अधिकांश लोगों के पास इसका उत्तर नहीं होगा। चलिए हम इस मामले में आपकी मदद कर देते हैं। माय होम ग्रुप (My Home Group) के चेयरमैन और रियल स्टेट टायकून जुपल्ली रामेश्वर राव (Jupally Rameswar Rao) देश के सबसे अमीर होम्योपैथी डॉक्टर हैं। इस सवाल का जवाब मिलने के बाद आपके मन में एक और सवाल उठ रहा होगा कि बिजनेसमैन और डॉक्टर? तो चलिए इसके पीछे की कहानी भी आपको बता देते हैं।
एक दांव ने पलटी किस्मत
तेलंगाना में जन्मे जुपल्ली रामेश्वर राव बिजनेस की दुनिया में बड़ा नाम बनने से पहले अपनी होम्योपैथी क्लीनिक चलाते थे। 1974 में पढ़ाई के लिए वह हैदराबाद आए और यहां से होम्योपैथी की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद में ही अपना क्लीनिक शुरू कर दिया। तमाम आर्थिक परेशानियों का सामना कर चुके रामेश्वर राव बतौर होम्योपैथी डॉक्टर खुश थे। उनकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो रही थी, लेकिन वह कुछ बड़ा करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने रियल एस्टेट पर दांव चला। हालांकि, उन्हें इस फील्ड का कोई अनुभव नहीं था और ऐसे में असफल होने की आशंका भी अधिक थी।
जुपल्ली रामेश्वर राव
3 गुना प्रॉफिट कमाया
1980 के दौर में हैदराबाद का रियल एस्टेट बिजनेस उछाल पर था। जुपल्ली रामेश्वर राव ने जोखिम उठाते हुए 50 हजार रुपए की कीमत पर एक प्लॉट खरीदा। इस प्लॉट पर उन्होंने बिल्डिंग खड़ी की और फ्लैट बनाकर बेचे। इस तरह उन्होंने लागत से तीन गुना प्रॉफिट कमाया। रामेश्वर राव को अब तक यह अहसास हो गया था कि रियल एस्टेट ही उनके सपने पूरे करने के सीढ़ी है। लिहाजा, उन्होंने क्लीनिक बंद करके अपना पूरा समय रियल एस्टेट में लगा दिया। 1981 में उन्होंने माई होम कंस्ट्रक्शन के नाम से रियल एस्टेट कंपनी की शुरुआत की। इस कंपनी के बैनर तले उन्होंने रेजिडेंशियल और कमर्शियल बिल्डिंग बनाईं।
आज है दौलत का पहाड़
रियल एस्टेट में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद उन्होंने सीमेंट सेक्टर में कदम रखा और अप्रैल 1987 में ‘महा सीमेंट’ नामक कंपनी की स्थापना की। महा सीमेंट आज के समय में दक्षिण भारत का एक प्रमुख सीमेंट ब्रांड है। एक छोटी सी क्लीनिक के होम्योपैथी डॉक्टर जुपल्ली रामेश्वर राव आज एक बिजनेस टायकून हैं और उनके पास दौलत का पूरा पहाड़ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रामेश्वर राव की नेट वर्थ 1800 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
PM मोदी से की थी मुलाकात
जुपल्ली रामेश्वर राव अपने चार बेटों और बहुओं के साथ रहते हैं। पिछले महीने ही उन्होंने अपने बेटे जुपल्ली रामू राव के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। हैदराबाद का माय होम ग्रुप सीमेंट, रियल्ट एस्टेट और एनर्जी सेक्टर में मौजूद है। जुपल्ली रामेश्वर राव का बचपन अभावों में गुजरा था। उन्हें पढ़ने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता था, क्योंकि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और जुनून के बल पर तस्वीर को पलटकर रख दिया।
संबंधित खबरें
कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
4 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
5 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
5 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
5 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
7 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
8 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
8 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
8 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
10 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines