भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 9 अप्रैल को अपनी मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट में 25 आधार अंकों (bps) की कटौती का ऐलान किया था। तब से लेकर अब तक कई बैंक बचत खातों (Saving Account) और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज को कम कर चुके हैं। प्राइवेट सेक्टर के HDFC बैंक से लेकर एक्सिस बैंक तक, लगभग सभी ने ब्याज दरों में संशोधन किया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि बचत खातों पर कौन से प्राइवेट बैंक सबसे आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
ICICI बैंक
बाजार पूंजीकरण के हिसाब से देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई ने बचत खातों पर ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की है। रिवाइज्ड स्ट्रक्चर के तहत, आईसीआईसीआई बैंक अब 50 लाख रुपये से कम के बैलेंस के लिए 2.75% प्रति वर्ष की ब्याज दर प्रदान करता है, जबकि पहले यह दर 3% थी। इसी तरह, 50 लाख रुपये और उससे अधिक के बैलेंस के लिए ब्याज दर को पहले के 3.50% प्रति वर्ष से घटाकर 3.25% कर दिया गया है। इन दरों की कैलकुलेशन डेली क्लोजिंग बैलेंस के आधार पर की जाती है।
HDFC बैंक
एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 12 अप्रैल, 2025 से प्रभावी रिवाइज्ड स्ट्रक्चर के तहत, दोनों डिपॉजिट स्लैब में बचत खाते के लिए ब्याज दर कम कर दी गई है। 50 लाख रुपये से कम के बैलेंस के लिए बैंक ने ब्याज दर को संशोधित कर 2.75% प्रति वर्ष कर दिया है, जो पहले 3% प्रति वर्ष थी। ऐसे ही 50 लाख रुपये और उससे अधिक के बैलेंस के लिए ब्याज दर अब 3.25% प्रति वर्ष है, जबकि पहले यह 3.50% प्रति वर्ष थी।
एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक ने भी बचत खातों पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है। बैंक अब 50 लाख रुपये से कम के एंड-ऑफ-डे बैलेंस के लिए 2.75% प्रति वर्ष की ब्याज दर प्रदान करता है। 50 लाख रुपये से लेकर 2,000 करोड़ रुपये तक के बैलेंस के लिए ब्याज दर अब 3.25% है। 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की शेष राशि वाले खातों के लिए एक्सिस बैंक ओवरनाइट MIBOR + 0.70% प्रदान करता है। ये दरें 15 अप्रैल, 2025 से लागू हो गई हैं।
यस बैंक
यस बैंक ने घरेलू और नॉन-रेजिडेंस बचत खातों के लिए ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, 10 लाख रुपये तक के डेली बैलेंस वाले खातों पर सालाना 3% की दर से ब्याज दिया जाता है।10 से 25 लाख के डेली बैलेंस पर ब्याज दर 3.50% है। 25-50 लाख बैलेंस मेंटेन करने वाले सेविंग अकाउंट के लिए यह 4% और 50 लाख से 100 करोड़ बैलेंस वाले खातों के लिए ब्याज दर 5% है। संशोधित दरें 21 अप्रैल, से प्रभावी हो गई हैं।
कोटक बैंक
कोटक महिंद्रा बैंक की बात करें, तो 50 लाख रुपये तक के डेली बैलेंस वाले खातों को 3% प्रतिवर्ष की दर से ब्याज दिया जा रहा है। जबकि 50 लाख रुपये से अधिक के बैलेंस पर ब्याज दर 3.50% है।
यह भी पढ़ें – हाथ से छूट न जाए मौका: सीनियर सिटीजन को FD पर यहां मिल रहा है 9% से ज्यादा ब्याज
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
2 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
5 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
6 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
7 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
9 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
9 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
10 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
11 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines