हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दुनिया के सबसे बड़े इन्वेस्टर ने कम की एपल में अपनी 50% हिस्सेदारी, सामने आई ये बड़ी वजह

Warren Buffet की कंपनी बर्कशायर हैथवे के एपल से अपनी हिस्सेदारी कम करने के बाद कैश स्टॉक बढ़कर 23.20 लाख करोड़ रुपए हो गए हैं।

विज्ञापन

Warren Buffet sold half of his Apple stake: दुनिया के सबसे बड़े निवेशक वॉरेन बफे ने एपल में अपनी करीब 50% हिस्सेदारी बेच दी है। इन अमेरिकी अरबपति की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने आईफोन बनाने वाली कंपनी में अपनी हिस्सेदारी क्यों कम की अब बिजनेस वर्ल्ड में यही चर्चा है? वैसे तो इसका स्पष्ट कारण पता नहीं चला है, लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार ओमाहा में बर्कशायर की वार्षिक बैठक में शेयरधारकों के सवालों का जवाब देते हुए बफेट ने बताया कि यह कटौती बिक्री कर के कारणों से की गई है।

वॉरेन बफे का कैश स्टॉक बढ़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बर्कशायर हैथवे के इस कदम के बाद वॉरेन बफे का कैश स्टॉक बढ़कर रिकॉर्ड करीब 23.20 लाख करोड़ रुपए हो गया है। बताया जा रहा है कि हिस्सेदारी कम करने के बाद वॉरेन बफे की कंपनी का अब एपल में निवेश करीब 7.05 लाख करोड़ रुपए ही बचा है। बता दें इससे पहले बताया गया था कि कंपनी के पास एपल के करीब 11.34 लाख करोड़ रुपए के शेयर थे।

अमेरिकी शेयर मार्केट में गिरावट की आशंका

बता दें वॉरेन बफे दुनिया के 7वें सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुासर बफे की नेटवर्थ 11.29 लाख करोड़ रुपए है। वहीं, इस लिस्ट में टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क 19.05 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ नंबर 1 पर हैं। वॉरेन बफे द्वारा एपल में अपनी हिस्सेदारी कम करने के बाद अमेरिकी मीडिया में वहां मंदी आने की आशंका जताई जा रही है। इसे लेकर अमेरिकी शेयर मार्केट में गिरावट भी देखने को मिली है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: देश के पेमेंट सिस्टम में होगा बड़ा बदलाव! RBI की डिजिटल करेंसी का हिस्सा बनेंगे गूगल, अमेजन और वॉलमार्ट? 

ये भी पढ़ें: BSNL के इस कदम से मुकेश अंबानी की बढ़ेगी टेंशन? Jio और Airtel को मिलेगी कड़ी टक्कर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola