हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Vodafone ग्राहकों को मिलेगा दिवाली गिफ्ट, कंपनी ने जीता 1,128 करोड़ का केस

Vodafone जल्द ही कमाल की स्कीम अपने ग्राहकों के लिए लाने वाला है। दिवाली के मौके पर यूजर्स की बल्ले-बल्ले होने वाली है।

विज्ञापन
Photo Credit: Google

Vodafone Idea Income Tax: अगर आप वोडाफोन के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इस दिवाली पर आपको सस्ते प्लान की सौगात मिल सकती है। पहले बात खबर की, हुआ ये है कि वोडाफोन आइडिया ने बॉम्बे हाई कोर्ट में इनकम टैक्स के खिलाफ 1128 करोड़ का केस जीत लिया है। कोर्ट ने टैक्स डिपार्टमेंट को आदेश दिया है कि ब्याज के साथ टैक्स कंपनी को रिफंड किया जाए। आपको बता दें कि ये मामला जुड़ा है साल 2016 का। इसके बाद अब मिली हुई रकम के साथ कंपनी अपनी प्लानिंग को तेज कर सकती है।

इससे ग्राहकों को होगा सीधा फायदा

आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर कैसे ग्राहक को सीधा इससे फायदा मिलने वाला है। ET की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी कुछ दिन पहले अपने  AGR के अमाउंट के लिए टैरिफ में इजाफा करने पर विचार कर रही थी। साथ में 5G आने के बाद कंपनी को जियो से कंपटीशन के चक्कर में सस्ता नेट देना पड़ रहा है, इसलिए नुकसान डबल कंपनी का हो रहा था। कंपनी ने प्लान बनाया था कि प्लान के रेट बढ़ाकर कुछ हद तक रिकवरी हो जाएगी।

AGR का अमाउंट चुकाने में होगी मदद

पर अब इस रिफंड से 25 फीसदी AGR का अमाउंट चुकाया जा सकता है। यानी अभी फिलहाल ग्राहकों के लिए किसी भी तरह से टैरिफ में इजाफा नहीं किया जाएगा। साथ में कंपनी और सस्ते प्लान लाने के कोशिश में है। कई प्लान पहले ही मार्केट में रोल ऑउट किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें-  Jio, Airtel से भी सस्ता इंटरनेट देंगे मस्क!, जल्द भारत में होने जा रही एंट्री

HDFC का लोन कंपनी के लिए बनेगा ऑक्सीजन 

कंपनी ने पिछले 2 से 3 सालों में अपने 56 फीसदी ग्राहकों को खोया है, ये सब हुआ है कि जियो की फ्री या फिर सस्ते प्लान की वजह से। इसलिए कंपनी ने HDFC से 3,OOO करोड़ा का लोन भी लिया है, जिससे वो जियो की प्लानिंग का काट निकाल सके।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें